Welcome to News Darshan 24   Click to listen highlighted text! Welcome to News Darshan 24
देश

UP SIR Draft Voter List: यूपी एसआईआर में सभी 75 जिलों की आ गई लिस्ट, कहां कितने वोट कटे? सबसे टॉप पर ये जिला

UP SIR Draft Voter List: उत्तर प्रदेश में एसआईआर के बाद पहला ड्राफ्ट रोल जारी कर दिया गया है. इसमें 2.89 करोड़ वोटर्स के नाम कटे हैं.

उत्तर प्रदेश में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) की प्रक्रिया के बाद मंगलवार को मसौदा मतदाता सूची जारी कर दी गयी, जिसमें 12 करोड़ 55 लाख मतदाता शामिल हैं. यह आंकड़ा पूर्व की संख्या 15.44 करोड़ से लगभग दो करोड़ 89 लाख कम है. राज्य के मुख्य निर्वाचन अधिकारी (सीईओ) नवदीप रिणवा ने  बताया कि एसआईआर की प्रक्रिया के बाद मसौदा मतदाता सूची जारी कर दी गयी है. इसमें 12 करोड़ 55 लाख 56 हजार 25 मतदाता शामिल हैं. पिछले साल 27 अक्टूबर की मतदाता सूची में 15 करोड़ 44 लाख 30 हजार 92 मतदाता थे. मसौदा सूची में लगभग 2.89 करोड़ मतदाताओं को गिनती के दौरान शामिल नहीं किया जा सका है.

आइए हम आपको सभी 75 जिलों के बारे में बताते हैं कि कहां कितने वोट कटे हैं. इन सबमें सबसे टॉप पर लखनऊ है.

1. सहारनपुर – 4,32,534 (16.37%)

2. मुजफ्फरनगर – 3,44,217 (16.29%)

3. मेरठ – 6,65,635 (24.65%)

4. गाजियाबाद – 8,18,139 (28.83%)

5. बुलन्दशहर – 4,03,369 (15.14%)

6. गौतम बुद्ध नगर – 44,74,71 (23.98%)

7. बागपत – 177299 (18.15%)

8. आगरा – 8,36,943 (23.25%)

9. अलीगढ – 5,20,189 (18.60%)

10. मथुरा – 3,73,793 (19.19%)

11. फिरोजाबाद – 3,44,752 (18.13%)

12.मैनपुरी – 2,26,875 (16.17%)

13. एटा – 2,20,426 (16.80%)

14. हाथरस – 1,89,616 (16.30%)

15. बरेली – 7,14,753 (20.99%)

16. बदायूं – 4,92,995 (20.39%)

17. शाहजहांपुर – 5,03,922 (21.76%)

18. पीलीभीत – 1,99,772 (13.61%)

19. मुरादाबाद – 3,87,611 (15.76%)

20. रामपुर – 3,21,571 (18.29%)

21.बिजनौर- 4,27,159 (15.53%)

22.अमरोहा – 1,81,177 (13.22%)

23. कानपुर नगर – 9,02,148 (25.50%)

24. कानपुर देहात – 2,03,957 (15.26%)

25. इटावा – 2,33,018 (18.95%)

26. फर्रुखाबाद – 2,90,824 (20.80%)

27. कन्नौज – 2,78,095 (21.57%)

28. औरैया – 1,58,055 (15.36%)

29. प्रयागराज – 11,56,305 (24.64%)

30. फ़तेहपुर – 3,15,468 (16.32%)

31. प्रतापगढ़ – 5,00,109 (19.81%)

32. कौशांबी – 2,19,698 (18.00%)

33. झांसी – 2,19,612 (13.92%)

34. ललितपुर – 95,447 (9.95%)

35. जालौन – 2,12,059 (16.34%)

36. हमीरपुर – 90,560 (10.78%)

37. महोबा – 85,352 (12.42%)

38. बांदा – 1,75,421 (13.00%)

39.चित्रकूट – 1,00,092 (13.67%)

40. वाराणसी – 5,73,203 (18.18%)

41. जौनपुर – 5,89,543 (16.51%)

42. गाजीपुर – 4,08,689 (13.85%)

43. चंदौली – 2,30,086 (15.45%)

44. मिर्जापुर – 3,42,761 (17.94%)

45. सोनभद्र – 2,51,964 (17.93%)

46. ​​भदोही – 2,06,320 (16.73%)

47. आजमगढ़ – 5,66,606 (15.25%)

48. मऊ – 3,00,223 (17.52%)

49. बलिया – 4,55,976 (18.16%)

50. गोरखपुर – 6,45,625 (17.61%)

51. महाराजगंज – 3,01,022 (15.11%)

52.देवरिया – 4,14,799 (17.22%)

53.कुशीनगर – 5,02,640 (18.65%)

45. सोनभद्र – 2,51,964 (17.93%)

46. ​​भदोही – 2,06,320 (16.73%)

47. आजमगढ़ – 5,66,606 (15.25%)

48. मऊ – 3,00,223 (17.52%)

49. बलिया – 4,55,976 (18.16%)

50. गोरखपुर – 6,45,625 (17.61%)

51. महाराजगंज – 3,01,022 (15.11%)

52.देवरिया – 4,14,799 (17.22%)

53.कुशीनगर – 5,02,640 (18.65%)

54. बस्ती – 2,98,287 (15.70%)

55. सिद्धार्थनगर – 3,98,900 (20.33%)

56. संत कबीर नगर – 2,66,870 (19.96%)

57. लखनऊ – 12,00,138 (30.04%)

58.उन्नाव – 4,07,171 (17.51%)

59. रायबरेली – 3,48,862 (16.35%)

60.सीतापुर – 6,23,772 (19.55%)

61.हरदोई – 5,44,682 (18.04%)

62. खीरी (लखीमपुर) – 5,05,802 (17.50%)

63. गोंडा – 4,69,637 (18.40%)

64.बहराइच – 5,41,328 (20.44%)

65.बलरामपुर – 4,11,200 (25.98%)

66. श्रावस्ती – 1,34,992 (16.51%)

67. अयोध्या – 3,35,742 (17.69%)

68. सुल्तानपुर – 3,16,947 (17.19%)

69. बाराबंकी – 3,73,154 (16.00%)

70. अम्बेडकर नगर – 2,58,547 (13.82%)

71. कासगंज – 1,72,238 (16.28%)

72.अमेठी – 2,67,241 (18.60%)

73. हापुड – 2,57,903 (22.30%)

74. शामली – 1,63,458 (16.75%)

75. संभल – 3,18,601 (20.29%)

छह जनवरी से छह फरवरी तक दर्ज होंगी आपत्तियां

सीईओ ने कहा कि अब मसौदा मतदाता सूची पर दावे और आपत्तियां छह जनवरी से छह फरवरी तक दर्ज करायी जा सकेंगी. इस दौरान लोग सूची में नाम शामिल करने, सुधार करने या आपत्ति करने के लिए आवेदन कर सकते हैं. रिणवा ने आंकड़े जारी करते हुए कहा कि 46.23 लाख मतदाता (2.99 प्रतिशत) मृत पाए गए, जबकि 2.57 करोड़ मतदाता (14.06 प्रतिशत) या तो स्थायी रूप से बाहर चले गये थे या प्रमाणन की प्रक्रिया के दौरान मौजूद नहीं थे.

वहीं, 25.47 लाख अन्य मतदाताओं का नाम एक से अधिक स्थानों पर पंजीकृत पाया गया. उन्होंने कहा, ‘ मसौदा मतदाता सूची में अब 12.55 करोड़ मतदाता हैं और इसमें राज्य के सभी 75 जिले और 403 विधानसभा क्षेत्र शामिल हैं.’

रिणवा ने बताया कि इस काम में एक लाख 72 हजार 486 बूथ शामिल किये गये थे. इनमें बूथ स्तरीय अधिकारी (बीएलओ) फार्म भरवाने के लिये मतदाताओं तक पहुंचे थे.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!