मोहम्मदाबाद नगर पालिका प्रशासन ने अतिक्रमण अभियान चलाया, अतिक्रमण करने वालो की खैर नहीं

गाजीपुर जनपद के मोहम्मदाबाद नगर क्षेत्र से इस वक्त एक तस्वीर सामने आ रही है…
जहां अब अतिक्रमण करने वालों की खैर नहीं!

👉नगर पालिका प्रशासन ने साफ शब्दों में कह दिया है—या तो खुद हट जाइए, नहीं तो बुलडोजर खुद आपको हटाएगा!सड़कों पर पसरा अतिक्रमण, नालियों पर कब्ज़ा, और सार्वजनिक रास्तों को अपनी जागीर समझने वालों के लिए अब चेतावनी नहीं बल्कि अंतिम अलर्ट जारी कर दिया गया है।नगर पालिका परिषद के अधिशासी अधिकारी रविंद्र मोहन ने दो टूक शब्दों में साफ कर दिया है कि मोहम्मदाबाद को अतिक्रमण मुक्त बनाना अब सिर्फ योजना नहीं, बल्कि प्रशासन की प्राथमिकता है।सिर्फ अतिक्रमण ही नहीं…इस कार्रवाई में पॉलिथीन के खिलाफ भी सख्ती का बिगुल बज चुका है।दुकानदारों और व्यापारियों को स्पष्ट हिदायत दी गई है कि प्रतिबंधित पॉलिथीन का इस्तेमाल तुरंत बंद करें,वरना जुर्माना, जब्ती और कानूनी कार्रवाई तय मानी जाए।आज नगर पालिका प्रशासन पूरे लाव-लश्कर के साथ सड़कों पर उतरा।बुलडोजर, दस्ते और अधिकारियों की मौजूदगी ने साफ संदेश दे दिया—अब नियम तोड़ने वालों को कोई मोहलत नहीं मिलेगी!





