Welcome to News Darshan 24   Click to listen highlighted text! Welcome to News Darshan 24
Uncategorized

एस आई आर. में विधानसभा 2022 वह लोकसभा चुनाव में 2024 में प्रत्याशियों के जीत के अंतर में कई गुना कटे हैं मतदाताओं के नाम

गाजीपुर। SIR प्रक्रिया में नाम कटने को लेकर सियासत जोरों पर है क्‍योंकि इस SIR का जोड़-घटाना 2027 के विधानसभा में जबरदस्‍त असर दिखायेगा। 2022 के विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी और सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के उम्‍मीदवारों ने भाजपा के सभी सातों विधानसभाओं में उम्‍मीदवारों को धूल चटा दिया था। लेकिन SIR में इन सातों विधानसभाओं में जीत के अंतर से काफी ज्‍यादा नाम कट गये हैं। जिसको लेकर राजनीतिक दलों के रणनीतकारों की सांसे फूल रही हैं। सदर विधानसभा में सपा के जैकिशन साहू ने भाजपा की डा. संगीता बलवंत को मात्र 1692 मतों से पराजित किया था जबकि SIR में 63623 मतदाताओं का नाम कट गया है। उसी तरह मुहम्‍म्‍दाबाद में सपा के शोएब उर्फ मन्‍नू अंसारी ने भाजपा की अलका राय को 18655 मतों से पराजित किया था जबकि SIR में 74063 मतदाताओं का नाम कट गया है। जंगीपुर विधानसभा में सपा के डा. विरेंद्र यादव ने भाजपा के रामनरेश कुशवाहा को 34557 मतों से पराजित किया था जबकि SIR में 52846 मतदाताओं के नाम कट गये हैं। सैदपुर में सपा के अंकित भारती ने भाजपा प्रत्‍याशी सुभाष पासी को 35792 मतों से पराजित किया था जबकि SIR में 48867 मतदाताओं का नाम कट गया है। जमानियां विधानसभा में सपा के ओमप्रकाश सिंह ने भाजपा प्रत्‍याशी सुनीता सिंह को 22145 मत से पराजित किया था जबकि SIR में 60162 मतदाताओं के नाम कट गये हैं। जहुराबाद से सुभासपा प्रत्‍याशी ओमप्रकाश राजभर ने भाजपा प्रत्‍याशी कालीचरण राजभर को 45231 मतों से पराजित किया है जबकि SIR में 53759 मतदाताओं के नाम कट गये हैं। जखनियां विधानसभा में सुभासपा प्रत्‍याशी बेदी राम ने भाजपा के प्रत्‍याशी को 36865 मतों से पराजित किया था जबकि SIR में 55369 मतदाताओं के नाम कट गये हैं। गाजीपुर लोकसभा 2024 के चुनाव में सपा प्रत्‍याशी अफजाल अंसारी ने भाजपा के पारसनाथ राय को 124861 मतों से हराया था। जबकि SIR में गाजीपुर लोकसभा क्षेत्र में कुल 280867 मतदाताओं के नाम कटे हैं। हालाकि अभी कटे हुए नाम पर दावे और आपत्ति आना शेष है लेकिन कटे हुए मतदाताओं की संख्‍या इतनी है कि 2027 के विधानसभा चुनाव और 2029 के लोकसभा चुनाव में एक नाया राजनीतिक गुल खिलेगा,,,

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!