Welcome to News Darshan 24   Click to listen highlighted text! Welcome to News Darshan 24
Uncategorized

मुहम्मदाबाद के करीमुद्दीनपुर थाना क्षेत्र के ग्राम सभा रजौली में एक प्यार प्रसंग कि कहानी निकल कर सामने आई क्या है मामला

गाजीपुर मुहम्मदाबाद करीमुद्दीनपुर थाना क्षेत्र के ग्राम सभा रजौली में एक प्यारा प्रसंग कि कहानी निकल कर सामने आई

गाजीपुर के मुहम्मदाबाद क्षेत्र के रजौली गांव में उस समय हड़कंप मच गया जब दिव्यांग महिला सविता बिंद अपने दो मासूम बच्चों को लेकर पति विशाल राय के घर पहुंची और न्याय की गुहार लगाई।

बताया जा रहा है कि वर्ष 2018 में शादी करने के बाद दो बच्चों के जन्म के पश्चात विशाल राय ने सविता बिंद को ठुकरा दिया। खुद को ठगा हुआ महसूस कर रही सविता का कहना है कि शादी करके उसकी इज्जत से खिलवाड़ किया गया है।

आज रात सविता बिंद ने साफ शब्दों में कहा –या तो मुझे इसी घर में रहने दिया जाए, या फिर मेरी हत्या कर दी जाए, या फिर मुझे पैतृक संपत्ति में हिस्सा दिया जाए। मैं अपने दो बच्चों के साथ दर-दर नहीं भटकूंगी।”

मामले की सूचना पर करिमुद्दीन पुर थाना अध्यक्ष मौके पर पहुंचे और समझाने का प्रयास किया, लेकिन पीड़िता अपने हक की मांग पर अडिग रही।

अब बड़ा सवाल यह है कि क्या एक दिव्यांग महिला को उसके अधिकार मिलेंगे? क्या उसे समाज या न्यायालय प्रशासन का साथ मिलेगा?पूरा मामला जानने के लिए वीडियो के अंत तक देखें। वीडियो को हर लोगों तक शेयर करें ताकि इस बिकलांग महिला को उस का प्यार और घर दोनों जरूर मिले आप लोग शेयर करें तभी उस को न्याय मिलेगा इस गरीब औरत के दोनों बच्चों को न्याय। मिल सके,,

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!