Welcome to News Darshan 24   Click to listen highlighted text! Welcome to News Darshan 24
Uncategorized

 सिविल बार एसोसिएशन, मुहम्मदाबाद का वार्षिक चुनाव शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ

सिविल बार एसोसिएशन, मुहम्मदाबाद का वार्षिक चुनाव शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न

मुहम्मदाबाद (गाजीपुर)

सिविल बार एसोसिएशन, मुहम्मदाबाद का वार्षिक चुनाव सोमवार को पर्यवेक्षक सच्चिदानन्द राय एवं नमोनरायण राय की देखरेख में पूरी तरह शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ। मतदान और मतगणना की प्रक्रिया सौहार्दपूर्ण माहौल में पूरी की गई।

अध्यक्ष पद के लिए हुए चुनाव में सुभाषचन्द्र सिंह यादव ने शानदार जीत दर्ज की। उन्हें कुल 177 मत प्राप्त हुए, जबकि उनके निकटतम प्रतिद्वंद्वी शिवकुमार यादव को 96 मत मिले। इस प्रकार सुभाषचन्द्र सिंह यादव को अध्यक्ष पद पर निर्वाचित घोषित किया गया।

 

वहीं सचिव पद के लिए हुए मुकाबले में सौरभ सहाय ने 180 मत प्राप्त कर जीत हासिल की। उनके प्रतिद्वंद्वी अजय राय को 93 मत मिले। इस तरह सौरभ सहाय सचिव पद पर निर्वाचित घोषित किए गए।

चुनाव में कुल 296 मतदाता पंजीकृत थे, जिनमें से 276 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। अध्यक्ष पद के लिए 3 मत तथा सचिव पद के लिए भी 3 मत रद्द घोषित किए गए।

इसके अतिरिक्त, वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर श्यामा पाण्डेय, वरिष्ठ सह सचिव पद पर शिवानन्द सिंह यादव एवं कोषाध्यक्ष पद पर शेख इरसाद आलम मेंहदी को निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया गया।

चुनाव परिणामों की घोषणा के बाद नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को अधिवक्ताओं ने बधाई दी और आशा व्यक्त की कि नया कार्यकारिणी मंडल अधिवक्ताओं के हितों की रक्षा एवं न्यायिक कार्यों को और अधिक सुदृढ़ बनाने की दिशा में प्रभावी भूमिका निभाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!