Welcome to News Darshan 24   Click to listen highlighted text! Welcome to News Darshan 24
Uncategorized

बलिया जनपद के भीमपुरा थाने पर तैनात उपनिरिक्षक अरुण कुमार सड़क हादसे मौत,

यूपी के बलिया जिले मे दुखद घटना, भीमपुरा थाने के उप निरीक्षक वरुण कुमार का सड़क हादसे में निधन, पुलिस महकमे में शोक

 

बलिया। भीमपुरा थाने में तैनात 2017 बैच के उप निरीक्षक वरुण कुमार का रविवार को हुए सड़क हादसे के बाद इलाज के दौरान वाराणसी में आज सुबह निधन हो गया।

जानकारी के अनुसार उप निरीक्षक वरुण कुमार रविवार को मोटरसाइकिल से बलिया जा रहे थे, इसी दौरान नीलगाय से टकराने के कारण वे गंभीर रूप से घायल हो गए। गंभीर अवस्था में उन्हें वाराणसी रेफर किया गया, जहां उपचार के दौरान उन्होंने अंतिम सांस ली।

स्वर्गीय वरुण कुमार आनंद नगर काली महल, मुगलसराय, जनपद चंदौली के निवासी थे। उनकी शादी हो चुकी थी और वे दो छोटे बच्चों के पिता थे, जिनमें एक बच्ची करीब 4 वर्ष की तथा एक बच्चा मात्र 10 महीने का है।

उनके असमय निधन से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है, वहीं पुलिस विभाग में भी शोक की लहर दौड़ गई। वे एक कर्तव्यनिष्ठ और अनुशासित अधिकारी के रूप में जाने जाते थे,

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!