Uncategorized

मुहम्मदाबाद में एसआईआर नोटिसों के निस्तारण को लेकर तहसील व ब्लॉक मुख्यालयों पर लगे शिवर, उपजिलाधिकारी

मुहम्मदाबाद में एसआईआर नोटिसों के निस्तारण को लेकर तहसील व ब्लॉक मुख्यालयों पर लगे शिवर

👉गाजीपुर जनपद के मुहम्मदाबाद क्षेत्र में एसआईआर (SIR) नोटिस प्राप्त करने वाले मतदाताओं की सुनवाई के लिए मंगलवार को तहसील एवं ब्लॉक मुख्यालयों पर विशेष शिविरों का आयोजन किया गया। शिविरों में अपने नोटिसों का निस्तारण कराने और आवश्यक दस्तावेज जमा करने के लिए बड़ी संख्या में मतदाता पहुंचे। मुहम्मदाबाद ब्लॉक परिसर में परिवार रजिस्टर की नकल प्राप्त करने के लिए विशेष भीड़ देखने को मिली।नोटिसों के निस्तारण हेतु विभिन्न अधिकारी तैनात रहे। तहसील परिसर स्थित कार्यालय में उपजिलाधिकारी डॉ. हर्षिता तिवारी एवं तहसीलदार महेंद्र बहादुर ने मतदाताओं की सुनवाई की। वहीं ब्लॉक परिसर स्थित कार्यालय में खंड विकास अधिकारी यशवंत राव, सभागार में नायब तहसीलदार विपिन चौरसिया तथा बाल विकास परियोजना कार्यालय में सीडीपीओ द्वारा प्रस्तुत दस्तावेजों के आधार पर एसआईआर नोटिसों का निस्तारण किया गया।चुनाव आयोग के निर्देशानुसार मैपिंग वाले मतदाताओं को साक्ष्य के रूप में पासपोर्ट, राशन कार्ड, हाईस्कूल प्रमाण पत्र, परिवार रजिस्टर सहित कुल 13 प्रकार के प्रमाण पत्रों में से कोई एक प्रस्तुत करना अनिवार्य है। आधार कार्ड को वैकल्पिक प्रमाण पत्र के रूप में स्वीकार किया जा रहा है।जानकारी के अनुसार 1 जुलाई 1987 से पहले जन्मे व्यक्ति को एक दस्तावेज, 1 जुलाई 1987 से 2 दिसंबर 2004 के बीच जन्मे व्यक्ति को दो दस्तावेज तथा 2 दिसंबर 2004 के बाद जन्मे व्यक्ति को तीन दस्तावेज प्रस्तुत करने होंगे।नोटिस निस्तारण के लिए मतदाता तहसील के अतिरिक्त अपने क्षेत्र के ब्लॉक मुख्यालय, नगर पालिका कार्यालय एवं संबंधित ब्लॉक संसाधन केंद्र पर भी प्रमाण पत्र जमा कर सकते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!