Welcome to News Darshan 24   Click to listen highlighted text! Welcome to News Darshan 24
Uncategorized

जिला कारागार के सामने से अभियुक्त फरार, पुलिस महकमे में मचा हड़कंप.पुलिस के लिए चुनौती,

जिला कारागार के सामने से अभियुक्त फरार, पुलिस महकमे में मचा हड़कंप……

 

गाजीपुर। थाना कासिमाबाद क्षेत्र के ग्राम बांका निवासी अभियुक्त लालबाबू मौर्या पुत्र अजय मौर्या के जिला कारागार गाजीपुर के सामने से फरार हो जाने की घटना से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है। अभियुक्त विभिन्न आपराधिक मामलों में वांछित/निरुद्ध था और उसे पुलिस अभिरक्षा में लाया गया था।

 

इस संबंध में क्षेत्राधिकारी कासिमाबाद ने बताया कि अभियुक्त के फरार होने की घटना को गंभीरता से लिया गया है। पूरे मामले की जांच की जा रही है तथा संबंधित पुलिसकर्मियों की भूमिका की भी समीक्षा की जा रही है। अभियुक्त की गिरफ्तारी के लिए विशेष टीमें गठित कर दी गई हैं और संभावित ठिकानों पर लगातार दबिश दी जा रही है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि जल्द ही अभियुक्त को गिरफ्तार कर विधिक कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

 

घटना के बाद से जिले की सीमाओं पर सतर्कता बढ़ा दी गई है और अभियुक्त की तलाश तेज कर दी गई है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि फरार अभियुक्त को पकड़ने के लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!