Welcome to News Darshan 24   Click to listen highlighted text! Welcome to News Darshan 24
Uncategorized

प्रदेश मे प्रथम स्थान गाजीपुर, पोर्टल IGRS निस्तारण में गाज़ीपुर पुलिस अव्वल, 25 थानों ने भी हासिल की टॉप रैंकिंग

जनसुनवाई पोर्टल IGRS निस्तारण में गाज़ीपुर पुलिस अव्वल, प्रदेश में प्रथम स्थान, 25 थानों ने भी हासिल की टॉप रैंकिंग….

 

गाज़ीपुर। उत्तर प्रदेश सरकार की ऑनलाइन शिकायत निवारण प्रणाली जनसुनवाई पोर्टल (IGRS) के माध्यम से प्राप्त शिकायतों के समयबद्ध, गुणवत्तापूर्ण और संतोषजनक निस्तारण में गाज़ीपुर पुलिस ने प्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त कर जनपद का नाम रोशन किया है। यह उपलब्धि पुलिस अधीक्षक गाज़ीपुर द्वारा की जा रही निरंतर निगरानी, सख्त समीक्षा और स्पष्ट निर्देशों का परिणाम मानी जा रही है।

 

प्राप्त जानकारी के अनुसार दिसंबर माह की प्रदेश स्तरीय रैंकिंग में गाज़ीपुर जनपद को पहला स्थान मिला है। उल्लेखनीय है कि जनपद के कुल 27 थानों में से 25 थानों ने भी प्रदेश स्तर पर प्रथम स्थान हासिल कर उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है।

मुख्यमंत्री कार्यालय द्वारा जनसुनवाई पोर्टल पर प्राप्त संदर्भों के मूल्यांकन में गाज़ीपुर पुलिस की कार्यवाही 100 प्रतिशत सटीक पाई गई, जिसके आधार पर जनपद को यह सर्वोच्च रैंक प्रदान की गई।

पुलिस अधीक्षक गाज़ीपुर के निर्देशन तथा अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) के पर्यवेक्षण में जनसुनवाई पोर्टल पर प्राप्त शिकायतों के त्वरित, निष्पक्ष और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के लिए जनपद के सभी पुलिस अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों को नियमित रूप से निर्देशित किया जा रहा है।पुलिस कार्यालय में गठित IGRS सेल द्वारा पोर्टल से प्राप्त शिकायतों को संबंधित थानों को ऑनलाइन प्रेषित किया जाता है। सभी थाना प्रभारी निर्धारित समय सीमा के भीतर जांच कर ऑनलाइन आख्या प्रस्तुत करते हैं। इसके साथ ही IGRS सेल के कर्मचारी शिकायतकर्ताओं से संपर्क कर पुलिस कार्यवाही पर संतुष्टि फीडबैक भी लेते हैं, जिससे निस्तारण की गुणवत्ता और पारदर्शिता बनी रहे।गाज़ीपुर पुलिस की यह उपलब्धि न केवल जनसुनवाई व्यवस्था को मजबूत करती है, बल्कि आमजन में पुलिस के प्रति विश्वास को भी और अधिक सुदृढ़ करती है,

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!