Welcome to News Darshan 24   Click to listen highlighted text! Welcome to News Darshan 24
Uncategorized

पीड़ित ने लगाया कोटेदार पर राशन कार्ड में हेराफेरी का आरोप, कोटेदार पर फर्जीवाड़ा व अवैध वसूली की शिकायत.

पीड़ित ने लगाया कोटेदार पर राशन कार्ड में हेराफेरी का आरोप, कोटेदार पर फर्जीवाड़ा व अवैध वसूली की शिकायत….

 

गाजीपुर जनपद के मुहम्मदाबाद तहसील अंतर्गत भांवरकोल विकासखंड के ग्राम महेशपुर द्वितीय में सार्वजनिक वितरण प्रणाली को लेकर गंभीर अनियमितताओं का मामला सामने आया है। गांव निवासी शिवशंकर सिंह यादव ने ग्राम कोटेदार रामजी सिंह यादव पर राशन कार्ड में फर्जीवाड़ा कर वर्षों से अवैध रूप से राशन उठाने और अवैध वसूली करने का आरोप लगाते हुए उपजिलाधिकारी मुहम्मदाबाद को शिकायती पत्र सौंपा है।

 

शिकायतकर्ता के अनुसार वह गरीबी रेखा के नीचे जीवन यापन करता है। आरोप है कि कोटेदार ने फर्जी कुटुंब रजिस्टर की नकल तैयार कर शिकायतकर्ता के पुत्र का नाम अपने राशन कार्ड में और शिकायतकर्ता की बहू का नाम किसी अन्य परिवार के राशन कार्ड में दर्ज कर दिया। इस हेराफेरी के सहारे बीते करीब पांच वर्षों से गलत तरीके से राशन लिया जा रहा है।

 

इतना ही नहीं, कोटेदार द्वारा शिकायतकर्ता से राशन कार्ड निरस्त कर नया राशन कार्ड बनवाने के नाम पर 1600 रुपये अवैध रूप से वसूलने का भी आरोप लगाया गया है। पीड़ित का कहना है कि कोटेदार के राशन कार्ड में कई मृत व्यक्तियों के नाम भी दर्ज हैं, जिनके नाम पर भी राशन का लाभ लिया जा रहा है।

 

पीड़ित शिवशंकर सिंह यादव ने संपूर्ण समाधान दिवस के माध्यम से जिलाधिकारी से पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराकर दोषी के विरुद्ध सख्त कानूनी कार्रवाई करने तथा उसका नया राशन कार्ड तत्काल बनवाए जाने की मांग की है। मामले को लेकर अब प्रशासन की कार्रवाई पर लोगों की नजरें टिकी हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!