Welcome to News Darshan 24   Click to listen highlighted text! Welcome to News Darshan 24
Uncategorized

बरेसर पुलिस ने अवैध तमंचा, जिन्दा कारतूस के साथ एक अभियुक्त को किया गिरफ्तार

गाजीपुर जनपद के थाना बरेसर पुलिस द्वारा मु0अ0सं0 08/26 धारा 303(2) बीएनएस में वांछित 01 नफर अभियुक्त को 01 अदद देशी तमंचा .315 बोर व 01 अदद जिन्दा कारतूस .315 बोर के साथ किया गया गिरफ्तार व 01 नफर बाल अपचारी को पुलिस अभिरक्षा में लिया गया।*
अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में आज दिनांक 14.01.2026 को चेकिंग के दौरान थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0 08/2026 धारा 303(2) बीएनएस से सम्बन्धित 01 नफर अभियुक्त विशाल उर्फ धनजीत राम पुत्र राजेश राम को जहूराबाद छठ पोखरा से गिरफ्तार किया गया । साथ ही उक्त मुकदमे में 01 नफर बाल अपचारी को पुलिस अभिरक्षा में लिया गया। अभियुक्त विशाल उर्फ धनजीत राम के कब्जे से 01 अदद देशी तमंचा .315 बोर व 01 अदद जिन्दा कारतूस .315 बोर बरामद हुआ । उक्त बरामदगी के आधार पर अभियुक्त विशाल के विरुद्ध मु0अ0स0 10/2025 धारा 3/25 आयुध अधिनियम का अभियोग पंजीकृत किया गया। गिरफ्तारशुदा अभियुक्त के विरुद्ध अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।
*गिरफ्तारशुदा अभियुक्त का नाम व पता-*
01. विशाल कुमार उर्फ धनजीत राम पुत्र राजेश राम निवासी अलावलपुर थाना बरेसर जनपद गाजीपुर उम्र 28 वर्ष
02. 01 नफर बाल अपचारी
*बरामदगी* – 01 अदद देशी तमंचा .315 बोर व 01 अदद जिन्दा कारतूस .315 बोर व एक तिनपहिया ठेला व सवा चार फिट लम्बा तथा सवा तीन फिट चौड़ा आंगन की जाली व 2200 रूपये ।
*अभियुक्त विशाल उर्फ धनजीत राम का आपराधिक इतिहास-*
1. मु0अ0सं0 456/17 धारा 363/366/376 भादवि0 थाना बरेसर गाजीपुर ।
2. मु0अ0सं0-133/2018 धारा 147/323/504/506/354ए भादवि0 व 7/8 पाक्सो एक्ट थाना बरेसर गाजीपुर ।
3. मु0अ0सं0 482/2018 धारा 379/411 भादवि0 थाना कोतवाली गाजीपुर ।
4. मु0अ0सं0-288/2021 धारा 3(1) उ0प्र0 गैंगेस्टर एक्ट थाना कोतवाली गाजीपुर ।
5. मु0अ0सं0-08/2019 धारा 41/411/413/414/420 भादवि0 थाना मरदह गाजीपुर ।
6. मु0अ0सं0-28/2019 धारा 379/411 भादवि0 थाना चेतगंज वाराणसी ।
*गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम-*
1- उ0नि0 श्री कृष्ण कुमार पाण्डेय मय हमराह थाना बरेसर जनपद गाजीपुर ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!