Uncategorized
बेखौफ बदमाशों ने युवक दीपक राजभर के सिर और छाती में गोली मारकर की हत्या,बदमाश फरार

गाज़ीपुर मे बेखौफ बदमाशों ने युवक दीपक राजभर के सिर और छाती में गोली मारकर की हत्या,बदमाश फरार
गाज़ीपुर जनपद के कासिमाबाद थाना क्षेत्र अंतर्गत बेलसड़ी गांव के पास रविवार देर शाम हौसलाबंद बदमाशों ने बेलसड़ी गांव निवासी 22 वर्षीय दीपक राजभर पुत्र राम अवतार राजभर की गोली मारकर हत्या कर दी। बदमाशों ने पहले फोन कर युवक को बेलसड़ी बाजार बुलाया, जहां बातचीत के दौरान उसके सिर और छाती में गोली मार दी। वारदात को अंजाम देने के बाद बदमाश बाइक से असलहा लहराते हुए फरार हो गए। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई और पूरे क्षेत्र में दहशत का माहौल बन गया।




