Welcome to News Darshan 24   Click to listen highlighted text! Welcome to News Darshan 24
Uncategorized

माफिया मुख्तार अंसारी के शूटर शोएब किदवई उर्फ बॉबी की गोली मारकर हत्या कर दी गई लगभग 15 से ज्यादा गोलियां चलीं

25 से ज्यादा गोलियां चलीं, शोएब किदवई उर्फ बॉबी को मार डाला

लखनऊ।माफिया मुख्तार अंसारी के शूटर शोएब किदवई उर्फ बॉबी की गोली मारकर हत्या कर दी गई। यह सब रात के अंधेरे या सुनसान जगह पर नहीं, बल्कि शुक्रवार दोपहर उस वक्त हुआ,जब शोएब कार से लखनऊ से बाराबंकी जा रहा था।हाईवे से 100 मीटर आगे बढ़ते ही दो बाइक सवार बदमाश आए। और कार को ओवरटेक करने की कोशिश करने लगे।जब तक शोएब कुछ समझ पाता, उसकी कार पर पिस्टल से अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी गई। पुलिस सूत्रों के मुताबिक, शोएब पर 25 से ज्यादा गोलियां चलाई गईं। वह घायल होकर गिर पड़ा। वारदात के बाद हमलावर अयोध्या की तरफ फरार हो गए।सूचना मिलते ही पुलिस तत्काल पहुंची और शोएब को अस्पताल ले आई, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। वारदात कोतवाली क्षेत्र के लखनऊ–अयोध्या हाईवे पर असैनी मोड़ के पास हुई। कार पर जगह-जगह बुलेट के निशान हैं।पुलिस ने घटनास्थल को सील कर दिया है। फॉरेंसिक टीम मौके से साक्ष्य जुटा रही है। हत्याकांड की सूचना पर IG प्रवीण कुमार,डीएम और एसपी मौके पर पहुंचे हैं। बॉबी पर हत्या,रंगदारी और गैंगवार से जुड़े कई मुकदमे दर्ज थे। सूत्रों के मुताबिक,मुख्तार की मौत के बाद गैंग के भीतर वर्चस्व की लड़ाई और आपसी रंजिश चल रही थी।

*शोएब का एक भाई इंग्लैंड में रहता है*

शोएब तीन भाईयों में दूसरे नंबर का था। परिवार में बड़ा भाई जावेद है, वह बाराबंकी में ही वकील है। छोटा भाई इंग्लैंड में है। एक बहन है, जिसकी शादी हो चुकी है शोएब बॉबी का नाम चर्चित जेलर रमाकांत तिवारी हत्याकांड में सामने आया था। जेलर की हत्या चार फरवरी 1999 को की गई थी। वह तत्कालीन लखनऊ डीएम सदाकांत के आवास से बैठक कर शाम सात बजे लौट रहे थे।राजभवन के पास पहुंचते ही बदमाशों ने उन पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसा दी थीं। उनकी मौके पर ही मौत हो गई थी। इस हत्याकांड में बाहुबली विधायक मुख्तार अंसारी,सपा के बागी विधायक अभय सिंह,चंदन नेगी,बउवा तिवारी समेत दर्जन भर से अधिक लोग नामजद हुए थे।चंदन नेगी की लखनऊ में 16 फरवरी 2002 को हत्या कर दी गई थी। इसके बाद बउवा तिवारी 13 मार्च, 2002 को पुलिस एनकाउंटर में कुकरैल के पास मारा गया था। बाकी आरोपियों को कोर्ट ने बरी कर दिया था।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!