Welcome to News Darshan 24   Click to listen highlighted text! Welcome to News Darshan 24
Uncategorized

एकता ग्रुप मजदूर संगठन कार्यालय पर लहराया शान से तिरंगा, राष्ट्रभक्ति के रंग में रंगे सैकड़ों मजदूर

🇮🇳 एकता ग्रुप मजदूर संगठन कार्यालय पर लहराया शान से तिरंगा, राष्ट्रभक्ति के रंग में रंगे सैकड़ों मजदूर*

 

*मोहम्मदाबाद (गाजीपुर)।*

77वें गणतंत्र दिवस के पावन अवसर पर गाजीपुर जनपद के मोहम्मदाबाद तहसील अंतर्गत नवापुर स्थित एकता ग्रुप मजदूर संगठन कार्यालय परिसर में देशभक्ति का अद्भुत नज़ारा देखने को मिला। संगठन के अध्यक्ष राशीद अंसारी की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि पत्रकार शाहनवाज अहमद और नरेंद्र राय ने अपने करकमलों से तिरंगा झंडा फहराया।

झंडारोहण के पश्चात राष्ट्रगान गाया गया, जिससे पूरा वातावरण “भारत माता की जय” और “वंदे मातरम्” के नारों से गूंज उठा। कार्यक्रम में मजदूरों सहीत अन्य लोगों की भी उपस्थिति रही, जिनके चेहरों पर देशभक्ति की चमक साफ झलक रही थी।

इस अवसर पर अध्यक्ष रशीद अंसारी ने कहा कि गणतंत्र दिवस हमें संविधान, अधिकारों और कर्तव्यों की याद दिलाता है। मजदूर वर्ग देश की रीढ़ है और संगठन हमेशा उनके हक व सम्मान के लिए संघर्ष करता रहेगा। वहीं मुख्य अतिथि पत्रकार शाहनवाज अहमद ने मजदूरों की एकता की सराहना करते हुए कहा कि संगठित शक्ति ही समाज को नई दिशा देती है।

कार्यक्रम के अंत में मिठाई वितरण किया गया तथा आपसी भाईचारे और एकता का संदेश दिया गया। पूरे आयोजन में देशप्रेम और सामाजिक समरसता की मिसाल देखने को मिली।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!