Welcome to News Darshan 24   Click to listen highlighted text! Welcome to News Darshan 24
Uncategorized

सड़क हादसे में घायल छात्रा श्वेता कुमारी ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया, गाँव मे शोक की लहर

गाजीपुर जनपद मे राष्ट्रीय राजमार्ग 31 पर बिंदवालिया के पास शुक्रवार दोपहर हुए सड़क हादसे में घायल छात्रा श्वेता कुमारी ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। घटना के बाद से पूरे गांव में शोक की लहर है।

मिली जानकारी के अनुसार, मुहम्मदाबाद कोतवाली क्षेत्र के हाटा गांव निवासी अतुल यादव (22), सिमरन यादव (15) और श्वेता कुमारी (14) एक ही बाइक से खरीदारी करने गाजीपुर शहर जा रहे थे। बाइक अतुल चला रहा था और पीछे सिमरन व श्वेता बैठी थीं। बिंदवालिया के पास तेज रफ्तार अज्ञात पिकअप ने उनकी बाइक को पीछे से टक्कर मार दी।

हादसे में अतुल और सिमरन को हल्की चोटें आईं, जबकि श्वेता गंभीर रूप से घायल हुई। तीनों को तुरंत मेडिकल कॉलेज अस्पताल ले जाया गया, जहां श्वेता की नाजुक हालत देखते हुए उन्हें बीएचयू ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया। रविवार दोपहर करीब 2 बजे इलाज के दौरान श्वेता की मौत हो गई।

श्वेता मोहम्मदाबाद के तिवारीपुर स्थित M J R P इंग्लिश मीडियम स्कूल में कक्षा 09 की छात्रा थी। पड़ने लिखने में बड़ी होनहार थी।निधन की खबर मिलते ही परिवार में मातम छा गया। सोमवार को पोस्टमार्टम के बाद जब श्वेता का शव शाम 3:30 बजे हाटा गांव पहुंचा तो पिता बब्बन यादव समेत सभी परिजन बिलख पड़े।

शहर कोतवाल महेंद्र सिंह ने बताया कि मामला जानकारी में है। तहरीर प्राप्त होने पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!