धर्म
तिवारीपुर के जय मां दुर्गे मंदिर में गूंजे देवी भजन, देर रात तक भक्तिमय रहा माहौल
रेयाज अहमद की रिपोर्ट

- मुहम्मदाबाद (गाजीपुर)। शारदीय नवरात्रि के प्रथम दिन गाजीपुर जनपद के मुहम्मदाबाद क्षेत्र अंतर्गत तिवारीपुर स्थित जय मां दुर्गे मंदिर में देवी जागरण का भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान देवी भजनों और भक्ति गीतों से पूरा मंदिर परिसर भक्तिमय हो उठा। कार्यक्रम देर रात तक चलता रहा, जिसमें श्रद्धा और भक्ति का माहौल बना रहा।
देवी जागरण में निरंकारी बाबा ने हारमोनियम, वकील भरत ने छाल, परशुराम ने ढोलक के माध्यम से संगत दी। वहीं गायक गुलाब और भजनी गायिका इंदू देवी ने अपनी प्रस्तुतियों से मां दुर्गा की महिमा का गुणगान किया। भक्ति गीतों की धुन पर श्रद्धालु मां के जयकारे लगाते रहे।
कार्यक्रम का आयोजन मंदिर व्यवस्थापक जितेन्द्र कुमार सिंह की देखरेख में किया गया। नवरात्रि के प्रथम दिन आयोजित इस धार्मिक कार्यक्रम से क्षेत्र में भक्तिमय वातावरण बना रहा और मां दुर्गा के प्रति श्रद्धालुओं की आस्था देखने को मिली।
