Uncategorized

अंसारी परिवार पर टिप्पणी के बाद भाजपा नेता मनोज राय को कथित धमकी, FIR दर्ज

शाहनवाज़ अहमद

अंसारी परिवार पर टिप्पणी के बाद भाजपा नेता मनोज राय को कथित धमकी, FIR दर्ज

 

गाजीपुर में फोन पर गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देने का आरोप, पुलिस ने शुरू की जांच

 

मुहम्मदाबाद (गाजीपुर)। अंसारी परिवार पर की गई टिप्पणी के बाद भाजपा नेता मनोज राय को फोन पर कथित रूप से धमकी दिए जाने का मामला सामने आया है। करीमुद्दीनपुर थाना क्षेत्र के जोगा मुसाहिब निवासी मनोज राय की तहरीर पर पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

 

वीडियो में की गई टिप्पणी पर जताई आपत्ति

 

मनोज राय के अनुसार, 7 अक्टूबर की रात करीब 12:09 बजे उनके मोबाइल पर एक व्यक्ति का फोन आया। आरोप है कि फोन करने वाले ने उनके वीडियो में अंसारी परिवार को लेकर की गई टिप्पणी पर आपत्ति जताई। इसके बाद कथित रूप से गाली-गलौज करते हुए गंभीर परिणाम भुगतने और जान से मारने की धमकी दी गई।

 

पुलिस से की शिकायत, जांच जारी

 

घटना के बाद मनोज राय ने करीमुद्दीनपुर के थानाध्यक्ष को फोन के माध्यम से सूचना दी। इसके बाद लिखित तहरीर देकर मामले में कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर फोन करने वाले की पहचान और घटना से जुड़े तथ्यों की जांच शुरू कर दी है।

 

फिलहाल, मामले में पुलिस जांच के बाद ही धमकी देने वाले व्यक्ति और घटना से जुड़े अन्य तथ्यों की स्थिति स्पष्ट हो सकेगा,

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!