Uncategorized
गाजीपुर सांसद अफजाल अंसारी की अचानक बिगड़ी तबीयत, एंबुलेंस से लखनऊ के मेदांता अस्पताल ले जाए गए
शाहनवाज़ अहमद

गाजीपुर सांसद अफजाल अंसारी की अचानक बिगड़ी तबीयत, एंबुलेंस से लखनऊ के मेदांता अस्पताल ले जाए गए
मुहम्मदाबाद (गाजीपुर)। गाजीपुर के सांसद अफजाल अंसारी की अचानक तबीयत खराब होने की सूचना है। जानकारी के अनुसार, यूसुफपुर स्थित उनके आवास से उन्हें एंबुलेंस के जरिए लखनऊ के मेदांता अस्पताल ले जाया गया।
सांसद की तबीयत बिगड़ने की खबर से समर्थकों और शुभचिंतकों में चिंता का माहौल है। फिलहाल उनकी स्वास्थ्य स्थिति और तबीयत खराब होने के कारणों के संबंध में आधिकारिक जानकारी की पुष्टि होना बाकी है।
सांसद के स्वास्थ्य को लेकर विस्तृत जानकारी मिलने की प्रतीक्षा की जा रही है।




