नवागत एसपी विनय कुमार सिंह ने पुलिस लाइन में परेड की सलामी ली, UP-112 वाहनों का किया निरीक्षण
शाहनवाज़ अहमद

नवागत एसपी विनय कुमार सिंह ने पुलिस लाइन में परेड की सलामी ली, UP-112 वाहनों का किया निरीक्षण….
गाजीपुर। पुलिस अधीक्षक ने शुक्रवार को पुलिस लाइन गाजीपुर में आयोजित परेड की सलामी ली। इसके बाद उन्होंने परेड का निरीक्षण किया और पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को अनुशासन तथा एकरूपता बनाए रखने के उद्देश्य से परेड कराई।
परेड के बाद पुलिस अधीक्षक ने विभिन्न थानों से आई डायल 112 (UP-112) की गाड़ियों का गहन निरीक्षण किया। साथ ही डायल 112 कंट्रोल रूम और जीडी कार्यालय का भी जायजा लिया।
साप्ताहिक अर्दली रूम के दौरान पुलिस अधीक्षक ने परेड में शामिल थाना प्रभारियों एवं शाखा प्रभारियों से परिचय प्राप्त किया। उन्होंने संबंधित थानों में अपराध की स्थिति की जानकारी ली और अर्दली रूम से जुड़े विभिन्न रजिस्टरों की जांच की।
निरीक्षण के दौरान संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए पुलिस व्यवस्था को बेहतर बनाए रखने और अपने दायित्वों का निर्वहन पूरी जिम्मेदारी के साथ करने पर जोर दिया गया।
#GhazipurPolice #SPGhazipur #PoliceLineGhazipur




