Uncategorized

गाड़ी का सीसा तोड़ने की सीसीटीवी में कैद हुई वारदात, 25 हजार रुपये मांगने का आरोप; पुलिस जांच में जुटी

मनीष राय

रंगदारी के आरोप के बाद एवन मार्ट में तोड़फोड़, दो गाड़ियों के शीशे तोड़े

 

सीसीटीवी में कैद हुई वारदात, 25 हजार रुपये मांगने का आरोप; पुलिस जांच में जुटी

बाराचवर ! गाजीपुर। करीमुद्दीनपुर थाना क्षेत्र के दुबिहा मोड़ बाजार स्थित एवन मार्ट में रंगदारी के विवाद के बाद तोड़फोड़ का मामला सामने आया है। दुकान मालिक अनिकेत सिंह ने 25 हजार रुपये की रंगदारी नहीं देने पर धमकी देने और दुकान के बाहर खड़ी दो गाड़ियों के शीशे तोड़ने का आरोप लगाया है। घटना के बाद पीड़ित परिवार दहशत में है।

पीड़ित की तहरीर के अनुसार, 18 अक्टूबर की रात  कथित तौर पर पिस्तौल दिखाकर 25 हजार रुपये की मांग की और जान से मारने की धमकी दी। आरोप है कि 21 अक्टूबर की रात करीब 11:45 बजे एवन मार्ट के बाहर खड़ी अर्टिगा और रोमीयान गाड़ियों के शीशे तोड़ दिए गए।

दुकान के सीसीटीवी फुटेज में सफेद रंग की फोर्ड फिगो कार से कुछ लोगों के पहुंचने और दो युवकों द्वारा गाड़ियों में तोड़फोड़ किए जाने की बात सामने आई है। पीड़ित ने आशीष पाल सहित अन्य लोगों पर घटना में शामिल होने और कुछ लोगों पर साजिश रचने का आरोप लगाया है। तोड़फोड़ में करीब 30 हजार रुपये के नुकसान की बात कही गई है। सूचना पर डायल 112 पुलिस मौके पर पहुंची।

थानाध्यक्ष पवन उपाध्याय ने बताया कि पुलिस को तहरीर प्राप्त हो गई है। क्षतिग्रस्त गाड़ियों का निरीक्षण किया गया है और सीसीटीवी फुटेज कब्जे में लेकर मामले की जांच की जा रही है। जांच के आधार पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

गौरतलब है कि एवन मार्ट में अगस्त 2025 में भी रंगदारी और मारपीट से जुड़ा मामला सामने आया था। ताजा घटना ने क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर फिर सवाल खड़े कर दिए हैं। मामले में लगाए गए आरोपों की पुष्टि जांच के बाद ही हो सकेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!