Welcome to News Darshan 24   Click to listen highlighted text! Welcome to News Darshan 24
दिल्ली NCR

दिल्ली के ‘क्लीन दिल्ली’ अभियान में गाजीपुर की आजाद वेलफेयर सोसाइटी की सक्रिय भागीदारी, बढ़ाया जिले का मान

रेयाज अहमद की रिपोर्ट

नई दिल्ली/मुहम्मदाबाद। देश की राजधानी दिल्ली में रविवार, 28 जून को ‘क्लीन दिल्ली’ अभियान के अंतर्गत पटपड़गंज क्षेत्र में यमुना नदी के किनारे विशाल स्वच्छता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह अभियान सुबह 07:00 बजे से 11:00 बजे तक लगातार चलाया गया, जिसमें विभिन्न सामाजिक संस्थाओं, स्वयंसेवी संगठनों एवं समाजसेवियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

इस महत्वपूर्ण कार्यक्रम में गाजीपुर जनपद के मुहम्मदाबाद स्थित आजाद वेलफेयर सोसाइटी को भी शामिल होने का अवसर मिला। संस्था के प्रतिनिधियों ने स्वच्छता अभियान में सक्रिय योगदान देते हुए यमुना तट की सफाई और जनजागरूकता अभियान में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

कार्यक्रम की मुख्य अतिथि पटपड़गंज क्षेत्र की विधायक रहीं। उन्होंने स्वच्छता को जनभागीदारी का अभियान बताते हुए कहा कि स्वच्छ एवं स्वस्थ समाज के निर्माण के लिए प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी और सहभागिता आवश्यक है।

इस अवसर पर सामाजिक कार्यों से जुड़े विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधि, स्वयंसेवक एवं जागरूक नागरिक भी उपस्थित रहे। सभी ने मिलकर यमुना तट की सफाई करते हुए पर्यावरण संरक्षण एवं स्वच्छता का संदेश दिया।

कार्यक्रम के अंत में स्थानीय विधायक द्वारा सभी प्रतिभागियों एवं संस्थाओं का आभार व्यक्त किया गया तथा भविष्य में भी ऐसे जनहितकारी अभियानों को निरंतर जारी रखने का आह्वान किया गया। सुबह 7 बजे से 11 बजे तक चले इस स्वच्छता अभियान का सफलतापूर्वक समापन हुआ।

गाजीपुर जनपद की आजाद वेलफेयर सोसाइटी की इस सहभागिता ने न केवल मुहम्मदाबाद बल्कि पूरे जिले का नाम राजधानी दिल्ली में गौरवान्वित किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!