Welcome to News Darshan 24   Click to listen highlighted text! Welcome to News Darshan 24
Uncategorized

गहमर कोतवाल प्रमोद कुमार सिंह हुए सम्मानित, निष्पक्ष विवेचना के लिए मिला प्रशस्ति पत्र

गहमर कोतवाल प्रमोद कुमार सिंह सम्मानित, निष्पक्ष विवेचना के लिए मिला प्रशस्ति पत्र….

 

गाजीपुर। जनपद में उत्कृष्ट पुलिसिंग के तहत गहमर कोतवाल प्रमोद कुमार सिंह को विवेचना के मामलों के समयबद्ध और निष्पक्ष निस्तारण के लिए सम्मानित किया गया। यह सम्मान पुलिस अधीक्षक डॉ. ईरज रजा द्वारा सोमवार देर शाम पुलिस लाइन सभागार में आयोजित कार्यक्रम के दौरान प्रशस्ति पत्र देकर प्रदान किया गया।

 

थानाध्यक्ष प्रमोद कुमार सिंह ने अपने थाना क्षेत्र में दर्ज मामलों की विवेचना को गंभीरता से लेते हुए उनका समयबद्ध और निष्पक्ष तरीके से निस्तारण किया। उनके सराहनीय कार्यों को देखते हुए एसपी ने उन्हें सम्मानित किया और उनकी कार्यशैली की प्रशंसा की।

 

कार्यक्रम के दौरान एसपी डॉ. ईरज रजा ने कहा कि पुलिसकर्मियों की मेहनत और ईमानदारी से की गई विवेचना न्याय व्यवस्था को मजबूत बनाती है। उन्होंने कहा कि अच्छे कार्य करने वाले अधिकारियों को सम्मानित करने से उनका मनोबल बढ़ता है और वे आगे भी बेहतर कार्य करने के लिए प्रेरित होते हैं।

 

इस अवसर पर जनपद के अन्य थानाध्यक्षों को भी प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया, जिनमें करंडा, जंगीपुर, दिलदारनगर, जमानियां और सुहवल के थानाध्यक्ष शामिल रहे।

 

कार्यक्रम में पुलिस विभाग के कई अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे…

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!