गाजीपुर के नन्दगंज पुलिस ने एक अभियुक्त को अवैध तमंचा व एक अदद जिन्दा कारतूस के साथ किया गया गिरफ्तार

गाजीपुर नन्दगंज पुलिस द्वारा 01 नफर अभियुक्त को 01 अदद अवैध तमंचा .315 बोर व एक अदद जिन्दा कारतूस .315 बोर के साथ किया गया गिरफ्तार ।*
अपराध एवं अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत उ0नि0 संतोष कुमार यादव मय हमराह द्वारा मुखबिर की सूचना पर कुसुम्ही खुर्द नहर के पास से बृजेश गुप्ता उम्र 24 वर्ष को एक अदद अवैध तमंचा .315 बोर व एक अदद जिन्दा कारतूस .315 बोर के साथ गिरफ्तार किया गया । बरामदगी के आधार पर थाना नन्दंगज पर मु0अ0सं0 289/2026 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट का अभियोग पंजीकृत किया गया । गिरफ्तारशुदा अभियुक्त के विरुद्ध अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है ।
*गिरफ्तार अभियुक्त का नाम व पता-*
1. अभियुक्त बृजेश गुप्ता पुत्र हीरा गुप्ता उर्फ हरि प्रसाद गुप्ता निवासी ग्राम राजूपुर थाना नंदगंज जनपद गाजीपुर उम्र 24 वर्ष1 .
*पंजीकृत अभियोग* – मु0अ0सं0 289/2026 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट थाना नन्दगंज जनपद गाजीपुर
*गिरफ्तारी का स्थान-* कुसुम्ही खुर्द नहर थाना नन्दगंज जनपद गाजीपुर ।
*बरामदगी* – एक अदद अवैध तमंचा .315 बोर व एक अदद जिन्दा कारतूस .315 बोर
*गिरफ्तार करने वाली टीम* –
1. उ0नि0 संतोष कुमार यादव मय हमराह थाना नन्दगंज जनपद गाजीपुर




