मुहम्मदाबाद के आदिलाबाद चौराहे पर सघन चेकिंग अभियान,11 मोटरसाइकिलों के चालान व एक मोटरसाईकि सीज
शाहनवाज़ अहमद

आदिलाबाद चौराहे पर सघन चेकिंग अभियान, 11 मोटरसाइकिलों के चालान व एक मोटरसाईकि सीज
गाजीपुर जनपद के मोहम्मदाबाद कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत आदिलाबाद चौराहे पर पुलिस द्वारा सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ कार्रवाई की गई।

चेकिंग अभियान के दौरान करीब 11 मोटरसाइकिलों के चालान किए गए, जबकि एक मोटरसाइकिल को सीज किया गया। पुलिस की इस कार्रवाई से वाहन चालकों में हड़कंप की स्थिति रही।
मौके पर मौजूद क्राइम इंस्पेक्टर जितेंद्र यादव ने ई-रिक्शा चालकों को निर्देश देते हुए कहा कि सभी ई-रिक्शा पर निर्धारित रूट नंबर स्पष्ट रूप से लिखना अनिवार्य है। उन्होंने वाहन चालकों से यातायात नियमों का पालन करने और आवश्यक दस्तावेज साथ रखने की भी अपील की।

इस दौरान चौकी प्रभारी अरविंद कुमार के साथ कांस्टेबल अश्वनी कुशवाहा, अमन विश्वकर्मा, रोहित कुमार, एहसान अली और हर्षित यादव मौजूद रहे। पुलिस ने आगे भी यातायात नियमों के उल्लंघन पर इसी तरह की कार्रवाई जारी रखने की बात कही।




