महाकाली मन्दिर में श्रावणी महा पूजा व मेले का भव्य आयोजन; विधायक मन्नू अंसारी भी हुवे शामिल।
शाहनवाज़ अहमद

मोहम्मदाबाद के जय माँ महाकाली मन्दिर में श्रावणी महा पूजा व मेले का भव्य आयोजन; विधायक मन्नू अंसारी भी हुवे शामिल
गाजीपुर जनपद के यूसुफपुर, मोहम्मदाबाद स्थित प्रसिद्ध जय माँ महाकाली मन्दिर परिसर में हर साल की भाँति इस साल भी 28 अगस्त 2026 को श्रावणी महा पूजा के शुभ अवसर पर विशाल मेले का आयोजन किया गया।
इस धार्मिक आयोजन और मेले की तैयारियाँ पूरी कर ली गई हैं। स्थानीय विधायक शोएब अंसारी उर्फ मन्नू अंसारी भी इस धार्मिक अनुष्ठान और मेले के अवसर पर अपनी उपस्थिति दर्ज करायी तथा क्षेत्रवासियों के साथ पूजा-अर्चना कर सुख-समृद्धि की कामना किया।
आयोजकों ने बताया कि इस मन्दिर पर केवल वार्षिक महा पूजा ही नहीं, बल्कि प्रत्येक माह की 28 तारीख को विशाल भण्डारे का आयोजन भी किया जाता है।
आयोजन समिति के मुख्य सदस्य व पदाधिकारी:
* पंडित आचार्य: अभिषेक तिवारी जी
* प्रबंधक: समाज सेविका श्रीमती मीरा राय
* अध्यक्ष: विनोद मद्धेशिया
* उपाध्यक्ष: आनंद वर्मा
* अन्य प्रमुख सदस्य/सहयोगी: राहुल जायसवाल (बप्पा DJ), सुरेन्द्र कमलापुरी, और निवेदक सत्य प्रकाश उर्फ मुकेश जी।
मेले को लेकर स्थानीय लोगों और श्रद्धालुओं में भारी उत्साह देखा जा रहा है। आयोजन समिति ने सभी क्षेत्रवासियों से अधिक से अधिक संख्या में पहुँचकर माँ महाकाली के दर्शन कर प्रसाद ग्रहण करने की अपील की है




