मुहम्मदाबाद नगर पालिका में मनोनीत पाँच सभासद चुना गया

मुहम्मदाबाद नगर पालिका में 5 सभासद नामित, राजनीतिक समीकरण साधने की कोशिश…
उत्तर प्रदेश शासन के नगर विकास विभाग ने मुहम्मदाबाद नगर पालिका परिषद के लिए पांच सभासदों को नामित करने की सूची जारी कर दी है। इस निर्णय के बाद स्थानीय राजनीति में हलचल तेज हो गई है।
नामित सभासदों में दक्षिण मुहल्ला के ओमप्रकाश गिरि और दिनेश चंद्र अग्रवाल, शैव टोला के रंजीत पांडेय, गड़वा मुहल्ले के कमला राम तथा जमालपुर यूसुफपुर के जितेंद्र गुप्ता शामिल हैं।
बताया जा रहा है कि ओमप्रकाश गिरि पूर्व में पार्टी के नगर अध्यक्ष रह चुके हैं, जबकि दिनेश चंद्र अग्रवाल को दूसरी बार सभासद नामित किया गया है। वहीं कमला राम कई बार चुनाव लड़ चुके हैं, लेकिन उन्हें अब तक सफलता नहीं मिल पाई थी।इन नियुक्तियों को जातिगत संतुलन साधने के प्रयास के रूप में देखा जा रहा है। सूची में पिछड़ा वर्ग, अनुसूचित जाति और सामान्य वर्ग के प्रतिनिधियों को शामिल कर संतुलन बनाने की कोशिश की गई है।नगर पालिका में पहले से भाजपा के 10 निर्वाचित सभासद मौजूद थे। अब पांच नामित सभासदों के जुड़ने से कुल संख्या 15 हो गई है। 30 सदस्यीय बोर्ड में अब भाजपा और अन्य दलों/निर्दलीयों के बीच बराबरी की स्थिति बन गई है, जिससे आने वाले समय में बोर्ड की कार्यप्रणाली पर इसका असर देखने को मिल सकता है,




