Uncategorized
फरहान खान को राष्ट्रीय स्तर पर मिली जिम्मेदारी, मुहम्मदाबाद में खुशी की लहर
शाहनवाज़ अहमद

राष्ट्रीय स्तर पर मिली जिम्मेदारी, मुहम्मदाबाद में खुशी की लहर
मुहम्मदाबाद के भट्टी मुहल्ला निवासी एवं मुहम्मदाबाद केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन के अध्यक्ष मुहम्मद तन्हाई खान के पुत्र फरहान खान को भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस में राष्ट्रीय स्तर पर महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है।
अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के अनुसूचित जाति विभाग की ओर से जारी नियुक्ति पत्र के अनुसार, फरहान खान को लीडरशिप डेवलपमेंट मिशन (Leadership Development Mission) की रणनीतिक टीम का सदस्य नियुक्त किया गया है।
फरहान खान की इस राष्ट्रीय स्तर की नियुक्ति की खबर मिलते ही मुहम्मदाबाद में उनके समर्थकों, शुभचिंतकों और परिचितों में खुशी की लहर दौड़ गई। लोगों ने उन्हें बधाई देते हुए उम्मीद जताई कि वह संगठन की जिम्मेदारी का पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ निर्वहन करेंगे।





