Welcome to News Darshan 24   Click to listen highlighted text! Welcome to News Darshan 24
Uncategorized

मुहम्मदाबाद–भांवरकोल क्षेत्र में आंधी-तूफान का कहर: पेड़-पोल गिरे, टीनशेड उड़े, कई घायल, बिजली व्यवस्था ठप.

मुहम्मदाबाद–भांवरकोल क्षेत्र में आंधी-तूफान का कहर: पेड़-पोल गिरे, टीनशेड उड़े, कई घायल, बिजली व्यवस्था ठप…

 

गाजीपुर। मुहम्मदाबाद और भांवरकोल क्षेत्र में बुधवार शाम आए तेज आंधी-तूफान और बारिश ने जनजीवन को पूरी तरह अस्त-व्यस्त कर दिया। कई स्थानों पर पेड़ और बिजली के पोल गिरने से आवागमन बाधित हो गया, वहीं कई लोग घायल हो गए। तेज हवाओं के कारण कई घरों और संस्थानों को भी नुकसान पहुंचा है।

 

राष्ट्रीय राजमार्ग 31 पर सुल्तानपुर गांव के पास मुख्य मार्ग पर 11 हजार वोल्ट का विद्युत तार और नीम का पेड़ गिर जाने से कुछ समय तक आवागमन बाधित रहा। वहीं भांवरकोल क्षेत्र के मच्छटी चौकी के पास भी राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक विशालकाय नीम का पेड़ गिरने से यातायात प्रभावित हो गया।

 

मुहम्मदाबाद क्षेत्र के सुरतापुर गांव में तेज हवा से टीनशेड गिरने के कारण 14 वर्षीय अभय कुमार पुत्र अलग गंभीर रूप से घायल हो गया। वहीं भांवरकोल क्षेत्र के आमघाट में दीवार गिरने से दिनेश यादव पुत्र अशोक यादव घायल हो गए। दोनों घायलों को स्थानीय लोगों की मदद से उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया।

 

तेज आंधी के कारण फिरोजपुर-बारा पीपा पुल भी क्षतिग्रस्त हो गया और पुल का एक हिस्सा टूट जाने से आवागमन प्रभावित हो गया है। वहीं पूर्वांचल एक्सप्रेसवे के चैनेज 330 किलोमीटर स्थित चांदपुर टोल प्लाजा का टीनशेड भी तेज हवाओं में उड़ गया।

 

इधर भांवरकोल क्षेत्र के शाहपुर गांव में भी आंधी का व्यापक असर देखने को मिला। शाहपुर निवासी साधु यादव के घर का टीन पतरा उड़ गया, जिससे उनके मकान को नुकसान पहुंचा। इसके साथ ही शाहपुर स्थित एलडी पब्लिक स्कूल का टीनशेड भी आंधी में उड़ गया। बसनिया-रेवसड़ा मार्ग पर बबूल का बड़ा पेड़ गिरने से सड़क पर आवागमन पूरी तरह बाधित हो गया, जिससे राहगीरों और ग्रामीणों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।

 

आंधी-तूफान के कारण बिजली व्यवस्था भी बुरी तरह प्रभावित हुई है। विद्युत उपखंड अधिकारी मुहम्मदाबाद अमित कुमार राय ने बताया कि 33/11 मुहम्मदाबाद ओल्ड पावर हाउस से जुड़े क्षेत्रों में करीब 20 विद्युत पोल क्षतिग्रस्त हो गए हैं। वहीं 33/11 कुंडेसर पावर हाउस से संबंधित क्षेत्रों में लगभग 30 स्थानों पर 11 हजार वोल्ट लाइन के पोल टूट गए हैं। सबसे अधिक नुकसान वीरपुर इलाके में हुआ है, जहां करीब 10 विद्युत पोल क्षतिग्रस्त हुए हैं।

 

उन्होंने बताया कि बिजली विभाग की टीमें युद्धस्तर पर मरम्मत कार्य में जुटी हुई हैं और प्रयास किया जा रहा है कि जल्द से जल्द विद्युत आपूर्ति बहाल की जाए। उम्मीद है कि मौसम अनुकूल रहने पर कल शाम तक अधिकांश क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति सामान्य कर दी जाएगी। आंधी-तूफान के कारण क्षेत्र में भारी नुकसान की सूचना मिल रही है और प्रशासन हालात पर नजर बनाए हुए है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!