Welcome to News Darshan 24   Click to listen highlighted text! Welcome to News Darshan 24
Uncategorized

बीस साल का इंतजार खत्म: जिला सहकारी बैंक गाजीपुर कर्मचारियों का होगा वेतन पुनरीक्षण

शाहनवाज़ अहमद

20 साल का इंतजार खत्म: जिला सहकारी बैंक गाजीपुर कर्मचारियों का होगा वेतन पुनरीक्षण

 

गाजीपुर। जिला सहकारी बैंक गाजीपुर के कर्मचारियो का 20 साल बाद वेतन पुनरीक्षण होगा इस आशय का आदेश जारी हो जाने के बाद बैक के कर्मचारियों मे खुशी का माहौल है। उत्तर प्रदेश कोआपरेटिव बैक इम्पलाइज युनियन के बैनर तले बैक के कर्मचारी लम्बे समय से वेतन पुनरीक्षण की लड़ाई लड़ रहे थे।

युनियन की प्रदेश स्तरीय हाई पावर कमेटी के चेयरमैन आनन्द कुमार त्रिपाठी ने आयुक्त एवं निबन्धक सहकारिता उत्तरप्रदेश के कार्यालय से आदेश जारी किये जाने पर प्रसन्नता जताते हुए बताया कि 16 जिला सहकारी बैक के कर्मचारियों का वेतन पुनरीक्षण वर्ष 1996 एवं 2006 के बाद नहीं हो सका था। ऐसे जिला सहकारी बैंकों के कर्मचारियों का वेतन पुनरीक्षण वर्ष 2011 के वेतन पुनरीक्षण के आधार पर किए जाने के संबंध में आदेश जारी किया गया है। 24 जुलाई 2026 को जारी आदेश में कहा गया है कि संबंधित जिला सहकारी बैंकों के कर्मचारियों के वेतनमान एवं अन्य भत्तों के पुनरीक्षण के लिए प्रस्तुत प्रस्तावों पर विचार करते हुए वर्ष 2011 के वेतन पुनरीक्षण की संस्तुति के आधार पर कार्रवाई की जाए। इसके लिए बैंकों की आर्थिक क्षमता, उपलब्ध संसाधन तथा प्रशासनिक एवं वित्तीय कार्यकुशलता को ध्यान में रखते हुए 31 मार्च 2026 की ऑडिटेड बैलेंसशीट के आधार पर गणना किए जाने के निर्देश दिए गए हैं।आदेश के अनुसार वेतन पुनरीक्षण के लिए भारतीय रिजर्व बैंक एवं नाबार्ड के रेगुलेटरी कम्प्लायंस का पालन करना अनिवार्य होगा। वित्तीय आंकड़ों की शुद्धता एवं प्रमाणिकता की जिम्मेदारी संबंधित बैंक की प्रबंध समिति की होगी। साथ ही वेतन पुनरीक्षण से संबंधित प्रस्ताव को प्रबंध समिति से अनुमोदित कराकर मंडलीय उपआयुक्त एवं उप निबंधक सहकारिता के माध्यम से सक्षम प्राधिकारी को भेजने के निर्देश दिए गए हैं।आदेश में यह भी स्पष्ट किया गया है कि 01 जुलाई 2026 से वेतन पुनरीक्षण का कोई एरियर देय नहीं होगा। भविष्य में वेतन पुनरीक्षण के लिए संबंधित बैंक के प्रबंध निदेशक द्वारा प्रस्ताव प्रस्तुत किया जाएगा। वेतन पुनरीक्षण के बाद बैंक की कुल वेतन लागत बैंक की कुल आय के अनुपात में निर्धारित सीमा के भीतर रखने पर भी जोर दिया गया है। जिला सहकारी बैंक गाजीपुर के सचिव/मुख्य कार्यपालक अधिकारी सुनील वर्मा ने वेतन पुनरीक्षण आदेश जारी होने की पुष्टि करते हुए कहा कि इस सम्बध मे आवश्यक कार्यवाही की जायेगी। कोआपरेटिव बैक इम्पलाइज युनियन गाजीपुर के अध्यक्ष जयबीर सिंह एवं मंत्री विजय कृष्ण यादव ने युनियन के अपने शिर्ष नेतृत्व व प्रदेश के सहकारिता मंत्री जेपीएस राठौर का आभार प्रकट करते हुए कहा कि जिला सहकारी बैक गाजीपुर के कर्मचारियों को अबतक वर्ष 2006 का वेतन मिल रहा था। अब हमे 2012 का वेतनमान मिलेगा।यह युनियन की बड़ी उपलब्धि है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!