गाजीपुर पुलिस के 15 सिपाहियों ने जीती ‘स्टार’ की दौड़, एसपी ने कंधों पर सजे नए सितारों का किया स्वागत
शाहनवाज़ अहमद

गाजीपुर पुलिस के 15 सिपाहियों ने जीती ‘स्टार’ की दौड़, एसपी ने कंधों पर सजे नए सितारों का किया स्वागत…
कड़ी मेहनत लाई रंग, आरक्षी से उपनिरीक्षक बने 15 पुलिसकर्मी; एसपी ने ईमानदारी, निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ जनता की सेवा का दिया संदेश।
गाजीपुर। पुलिस की वर्दी पर एक नया सितारा तब सजता है, जब उसके पीछे वर्षों की मेहनत, अनुशासन और समर्पण होता है। गाजीपुर पुलिस के लिए ऐसा ही गौरवपूर्ण पल उस समय आया, जब विभाग में कार्यरत 15 आरक्षियों का चयन उपनिरीक्षक (सब-इंस्पेक्टर) पद पर हुआ।
पुलिस अधीक्षक कार्यालय में आयोजित सम्मान समारोह में पुलिस अधीक्षक ने सभी चयनित पुलिसकर्मियों को मिठाई खिलाकर बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि यह उपलब्धि केवल व्यक्तिगत सफलता नहीं, बल्कि पूरे गाजीपुर पुलिस परिवार के लिए गर्व का विषय है।
एसपी ने नवचयनित उपनिरीक्षकों से कहा कि पद के साथ जिम्मेदारियां भी बढ़ती हैं। उन्होंने सभी को कानून का निष्पक्ष पालन करते हुए ईमानदारी, संवेदनशीलता और जनविश्वास को सर्वोच्च प्राथमिकता देने का संदेश दिया।
उपनिरीक्षक पद पर चयनित पुलिसकर्मी:
खुशी पांडेय, कुमारी अभिलाषा आर्या, गुड़िया, आदित्य तिवारी, उग्रसेन कुमार, मोहम्मद कासिम, अमन पांडेय, मुकेश कुमार, यशराज सिंह, अंकित गौतम, सुमित कुमार, अविनाश, श्रीश कुमार यादव, सक्षम मौर्य और अजीत कुमार।
इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी एवं पुलिसकर्मी भी मौजूद रहे और सभी नवचयनित उपनिरीक्षकों को शुभकामनाएं दीं।
“मेहनत की वर्दी पर सजा सफलता का सितारा!” गाजीपुर पुलिस के 15 आरक्षियों का उपनिरीक्षक पद पर चयन। एसपी ने मिठाई खिलाकर दी बधाई और जनता की ईमानदारी व संवेदनशीलता से सेवा करने का संदेश दिया




