Welcome to News Darshan 24   Click to listen highlighted text! Welcome to News Darshan 24
Uncategorized

लापता युवक का शव नदी में मिलने से सनसनी: परिवार में छाया मातम

रेयाज अहमद की रिपोर्ट

  1. मोहम्मदाबाद गाजीपुर मोहम्मदाबाद क्षेत्र के सलेमपुर मालिकपूरा गाँव में उस वक्त शोक की लहर दौड़ गई, जब पिछले 18-20 घंटों से लापता 23 वर्षीय युवक आकाश पाल का शव सोमवार को गंगा नदी (पीपा पुल) से बरामद हुआ। रविवार शाम से लापता युवक की तलाश में जुटी पुलिस और परिजनों को उसकी बाइक और मोबाइल तो पहले ही मिल गए थे, लेकिन युवक का शव मिलने के बाद परिवार की रही-सही उम्मीदें भी टूट गईं। जानकारी के अनुसार, मालिकपूरा (सलेमपुर मोड़) निवासी ईश्वर दयाल का छोटा पुत्र आकाश पाल (23 वर्ष) रविवार शाम को घर से निकला था, जिसके बाद वह वापस नहीं लौटा। काफी खोजबीन के बाद जब कोई सुराग नहीं मिला, तो परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए जब आकाश के मोबाइल की लास्ट लोकेशन ट्रेस की, तो वह रामपुर बछछलपुर पीपा पुल के पास मिली। परिजन और पुलिस जब मौके पर पहुँचे, तो वहां आकाश की बाइक और मोबाइल फोन लावारिस हालत में बरामद हुए। इससे किसी अनहोनी की आशंका गहरा गई। और तुरंत गांव वालों की मदद से नदी में सर्च ऑपरेशन शुरू किया गया। लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। सोमवार को स्थानीय ग्रामीणों की कड़ी मशक्कत के बाद, घटनास्थल (पीपा पुल) से लगभग दो किलोमीटर दूर पूर्व की दिशा में नदी के किनारे आकाश का शव बरामद हुआ। पानी में रहने के कारण शव की स्थिति काफी खराब हो चुकी थी। ग्रामीणों की मदद से शव को बाहर निकाला गया, जिसकी पहचान परिजनों ने आकाश के रूप में की।
    आकाश की मौत की खबर मिलते ही बड़े भाई दीपक पाल (26) और पिता ईश्वर दयाल बेसुध हो गए। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। ग्रामीणों ने बताया कि आकाश बेहद मिलनसार और शांत स्वभाव का युवक था, उसकी इस तरह अचानक मौत से पूरे गांव में सन्नाटा पसरा है।
    मौके पर पहुँची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरा और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है कि यह हादसा था या इसके पीछे कोई अन्य कारण।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!