Welcome to News Darshan 24   Click to listen highlighted text! Welcome to News Darshan 24
Uncategorized

मुहम्मदाबाद को मिले नए उपजिलाधिकारी, अब ध्रुव शुक्ला संभालेंगे कमान

मुहम्मदाबाद को मिले नए उपजिलाधिकारी, ध्रुव शुक्ला संभालेंगे कमान….

गाजीपुर जनपद के मुहम्मदाबाद तहसील को नए उपजिलाधिकारी (एसडीएम) के रूप में ध्रुव शुक्ला की तैनाती की गई है। जिला अधिकारी कार्यालय से जारी आदेश के अनुसार वह मुहम्मदाबाद के नए एसडीएम होंगे। साथ ही उन्हें उपजिलाधिकारी (न्यायिक) मुहम्मदाबाद का अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा गया है।ध्रुव शुक्ला वर्ष 2018 बैच के प्रमोटेड उपजिलाधिकारी हैं। इससे पहले वह प्रयागराज, देवरिया और मैनपुरी जनपद में विभिन्न प्रशासनिक दायित्वों का निर्वहन कर चुके हैं। मैनपुरी की भोगांव तहसील तथा देवरिया की रुद्रपुर तहसील में उपजिलाधिकारी के रूप में उनकी कार्यशैली की सराहना हुई है।मूल रूप से हरदोई जनपद के निवासी ध्रुव शुक्ला के शुक्रवार को पदभार ग्रहण करने की संभावना है। उनके आगमन के साथ मुहम्मदाबाद तहसील में प्रशासनिक कार्यों को नई गति मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!