Welcome to News Darshan 24   Click to listen highlighted text! Welcome to News Darshan 24
Uncategorized

मुहम्मदाबाद में प्रभारी निरीक्षक व चौकी प्रभारी ने किया पैदल गश्त, लोगों को दिलाया सुरक्षा का भरोसा

शाहनवाज़ अहमद

मुहम्मदाबाद में प्रभारी निरीक्षक व चौकी प्रभारी ने किया पैदल गश्त, लोगों को दिलाया सुरक्षा का भरोसा

गाजीपुर जनपद के मुहम्मदाबाद में कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने एवं आमजन में सुरक्षा की भावना मजबूत करने के उद्देश्य से मंगलवार शाम प्रभारी निरीक्षक मुहम्मदाबाद ने थाना क्षेत्र के तहसील चौराहा सहित अन्य प्रमुख स्थानों पर पैदल गश्त किया।

गश्त के दौरान प्रभारी निरीक्षक ने स्थानीय नागरिकों, दुकानदारों एवं राहगीरों से संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं तथा उन्हें सुरक्षा का भरोसा दिलाया। उन्होंने लोगों से किसी भी संदिग्ध व्यक्ति या गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को देने की अपील की।

इस दौरान उपनिरीक्षक अरविंद कुमार अपनी पुलिस टीम के साथ मौजूद रहे। पुलिस की इस पैदल गश्त का उद्देश्य क्षेत्र में शांति, सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था बनाए रखना तथा अपराध पर प्रभावी नियंत्रण सुनिश्चित करना रहा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!