Uncategorized
मुहम्मदाबाद क्षेत्र के गौसपुर में गंगा स्नान के दौरान दो युवकों की डूबने से मौत
शाहनवाज़ अहमद

गाजीपुर के मुहम्मदाबाद क्षेत्र के गौसपुर में गंगा स्नान के दौरान दो युवकों की डूबने से मौत
गाजीपुर जनपद के मुहम्मदाबाद क्षेत्र के गौसपुर में सोमवार सुबह गंगा स्नान के दौरान बड़ा हादसा हो गया। करीब 7 बजे गंगा स्नान करने गए दो युवकों की डूबने से मौत हो गई।
मृतकों की पहचान अरुण पांडेय, पुत्र ___ तथा गुलशन कुशवाहा, पुत्र संतोष कुशवाहा, निवासी शेव टोला के रूप में बताई जा रही है। दोनों युवक सुबह गंगा में स्नान करने गए थे। इसी दौरान वे गहरे पानी में चले गए और डूब गए।अनन फनन मे गाजीपुर सदर हॉस्पिटल ले जाया गया जहा डाक्टरो ने दोनों को मृत्यु घोषित कर दिया,
घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर बड़ी संख्या में ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। हादसे की सूचना से मृतकों के परिजनों में कोहराम मच गया। घटना के बाद क्षेत्र में शोक का माहौल है।




