Welcome to News Darshan 24   Click to listen highlighted text! Welcome to News Darshan 24
Uncategorized

नाबालिक बच्चियों के अपहरण का मुख्य वांछित अभियुक्त 50,000/- का इनामिया अभियुक्त पुलिस मुठभेड में घायल/गिरफ्तार

गाजीपुर सैदपुर पुलिस टीम द्वारा नाबालिक बच्चियों के अपहरण का मुख्य वांछित अभियुक्त 50,000/- का इनामिया अभियुक्त पुलिस मुठभेड में घायल/गिरफ्तार किया गया।*

 

अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में दिनांक 12.08.2026 को रात्रि गश्त एवं चेकिंग के दौरान प्रभारी निरीक्षक सैदपुर को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि ₹50,000/- का इनामी अपराधी सादात की तरफ से गाजीपुर की ओर आ रहा है। इस सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए प्रभारी निरीक्षक सैदपुर द्वारा चौकी इंचार्ज भितरी व पुलिस टीम के साथ अहिरौली गांव के पास प्राइवेट आईटीआई पुरानी पिच रोड पर घेराबंदी की गई। सादात की तरफ से आते हुए उक्त अपराधी को जब रोकने का प्रयास किया गया, तो उसकी मोटरसाइकिल (अपाचे) स्लिप होकर गिर गई। खुद को घिरता देख अपराधी ने पुलिस पार्टी पर जान मारने की नीयत से लगातार 5-6 राउंड फायर किए। अंधेरे में पुलिस टीम बाल-बाल बची। पुलिस टीम द्वारा आत्मरक्षार्थ की गई जवाबी फायरिंग में अपराधी के पैर में गोली लगी, जिससे वह घायल होकर गिर पड़ा और पुलिस टीम द्वारा उसे मौके पर गिरफ्तार कर मानवीय दृष्टिकोण अपनाते हुए इलाज हेतु अस्पताल भेजा गया। घायल/ गिरफ्तारशुदा अभियुक्त के विरुद्ध अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है ।

 

*घायल/गिरफ्तार अभियुक्त का नाम व पता –*

1. संजय बिन्द उर्फ बुझारत बिन्द पुत्र बुची बिन्द ग्राम अकटहिया थाना मुहम्मदाबाद जनपद गाजीपुर हालपता – ग्राम बाकरबाद महराजगंज थाना कोतवाली जनपद गाजीपुर उम्र करीब 38 वर्ष

 

*अपराधिक इतिहास –*

1. मु0अ0सं0 0416/2021 धारा 379, 411 भादवि थाना कोतवाली जनपद गाजीपुर

2. मु0अ0सं0 0071/2024 धारा 60 आबकारी एक्ट थाना कोतवाली जनपद गाजीपुर

3. मु0अ0सं0 0123/2025 धारा 303(2), 317(2) बी0एन0एस0 थाना कोतवाली जनपद गाजीपुर

4. मु0अ0सं0 0868/2016 धारा 41, 411, 419, 420, 467, 468, 471 भादवि थाना मुहम्मदाबाद जनपद गाजीपुर

5. मु0अ0सं0 0869/2016 धारा 8/20 एन0डी0पी0एस0 थाना मुहम्मदाबाद जनपद गाजीपुर

6. मु0अ0सं0 0107/2017 धारा 379, 411, 419, 420 भा0द0वि0 थाना मुहम्मदाबाद जनपद गाजीपुर

7. मु0अ0सं0 0365/2017 धारा 307 भा0द0वि0 थाना मुहम्मदाबाद जनपद गाजीपुर

8. मु0अ0सं0 0366/2017 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट थाना मुहम्मदाबाद जनपद गाजीपुर

9. मु0अ0सं0 0067/2025 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट थाना मुहम्मदाबाद जनपद गाजीपुर

10. मु0अ0सं0 0244/2026 धारा 137(2), 140(4)बी0एन0एस0 थाना मुहम्मदाबाद जनपद गाजीपुर

11. मु0अ0सं0 0257/2026 धारा 3/25 (आयुध अधिनियम) एवं 109(1) (बी एन एस) मुहम्मदाबाद जनपद गाजीपुर

12. मु0अ0सं0 0258/2026 धारा 303(2) बी एन एस थाना मुहम्मदाबाद जनपद गाजीपुर

13. मु0अ0सं0 0143/2026 धारा 303(2) बी एन एस थाना नोनहरा जनपद गाजीपुर

14. मु0अ0सं0 0285/2021 धारा 41/411 भादवि थाना सैदपुर जनपद गाजीपुर

15. मु0अ0सं0 0279/2026 धारा 109(1) बीएनएस व 3/25 आर्म्स एक्ट थाना सैदपुर जनपद गाजीपुर

 

*बरामदगी* –

1. एक अदद देशी तमन्चा .315 बोर

2. एक अदद जिन्द कारतूस

3. दो अदद खोखा कारतूस

4. दो अदद मोटरसाईकिल

5. नकद 1300-/ रु

 

*गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम* –

1. प्र0नि0 श्री अनिल सिंह मय हमराह थाना सैदपुर जनपद गाजीपुर

2. उ0नि0 श्री अनोज कुमार सिंह मय हमराह थाना सैदपुर जनपद गाजीपुर

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!