Welcome to News Darshan 24   Click to listen highlighted text! Welcome to News Darshan 24
Uncategorized

डीएम के निर्देश पर हर बुधवार लगेगा बिजली विभाग का मेगा कैंप, मौके पर होगा समस्याओं का समाधान

शाहनवाज़ अहमद

डीएम के निर्देश पर हर बुधवार लगेगा बिजली विभाग का मेगा कैंप, मौके पर होगा समस्याओं का समाधान…

 

गाजीपुर। विद्युत उपभोक्ताओं को राहत देने के लिए जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला के निर्देश पर बिजली विभाग ने नई पहल शुरू की है। अब प्रत्येक बुधवार को जनपद के चारों विद्युत वितरण खंड आमघाट, लालदरवाजा, सैदपुर और जमानिया में सुबह 10:00 बजे से दोपहर 2:00 बजे तक मेगा उपभोक्ता समाधान कैंप आयोजित किया जाएगा।

 

इस कैंप में बिजली बिल संशोधन, खराब मीटर बदलने, विद्युत भार (लोड) बढ़ाने, विद्युत चोरी से जुड़े राजस्व निर्धारण सहित अन्य बिजली संबंधी शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण किया जाएगा।

 

अधीक्षण अभियंता विवेक खन्ना ने उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे अपनी समस्याओं के समाधान के लिए प्रत्येक बुधवार आयोजित होने वाले इस कैंप का लाभ उठाएं।

 

उन्होंने बताया कि कैंप में विभाग के संबंधित अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहेंगे, ताकि शिकायतों का त्वरित एवं प्रभावी समाधान सुनिश्चित किया जा सके।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!