मोहम्मदाबाद नगर पालिका परिषद को विकास के लिए मिली नई सौगात,29 सड़कों का होगा कायाकल्प, दूर होगा पेयजल संकट…

👉मोहम्मदाबाद नगर पालिका परिषद के विकास को मिली नई रफ्तार, 29 सड़कों का होगा कायाकल्प, दूर होगा पेयजल संकट…
👉डीएम की स्वीकृति के बाद मोहम्मदाबाद में विकास की नई शुरुवात, पत्रकारों से चेयरमैन, और अधिसासी अधिकारी ने किया वार्ता,,

नगर पालिका परिषद मोहम्मदाबाद के नागरिकों के लिए विकास की नई सुबह की शुरुआत होने जा रही है। लंबे समय से प्रतीक्षित विकास परियोजनाओं को अब आधिकारिक मंजूरी मिल गई है, जिससे नगर के बुनियादी ढांचे में व्यापक सुधार की उम्मीद जगी है।

नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष रईस अंसारी एवं अधिशासी अधिकारी रविन्द्र मोहन ने संयुक्त प्रेस वार्ता में जानकारी दी कि जिलाधिकारी गाज़ीपुर द्वारा दिनांक 8 जनवरी 2026 को उन विकास कार्यों को स्वीकृति प्रदान कर दी गई है, जो पिछले दो वर्षों से प्रस्तावित थे। इस स्वीकृति के साथ ही नगर के सर्वांगीण विकास का मार्ग प्रशस्त हो गया है।
29 सड़कों व गलियों का होगा निर्माण
नगर पालिका अध्यक्ष ने बताया कि स्वीकृति के बाद मोहम्मदाबाद नगर के विभिन्न वार्डों में कुल 29 सड़कों एवं गलियों का निर्माण कराया जाएगा। इनमें सीसी रोड, इंटरलॉकिंग सड़कें तथा नाली निर्माण शामिल हैं। इन कार्यों के पूर्ण होने से आवागमन सुगम होगा और वर्षों पुरानी जल निकासी की समस्या से नागरिकों को राहत मिलेगी।
पेयजल संकट से मिलेगी निजात
नगर की एक अन्य गंभीर समस्या पेयजल को लेकर भी ठोस कदम उठाए गए हैं। अध्यक्ष ने बताया कि नागरिकों को शुद्ध एवं पर्याप्त पेयजल उपलब्ध कराने के उद्देश्य से नगर में तीन नए नलकूपों की स्थापना की जाएगी। साथ ही जल आपूर्ति व्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए नई पाइपलाइन बिछाई जाएगी, जिससे प्रत्येक वार्ड तक नियमित जलापूर्ति सुनिश्चित हो सके।
नागरिकों में उत्साह
प्रशासन के इन निर्णयों से मोहम्मदाबाद नगर में जनसुविधाओं का विस्तार होगा। पिछले दो वर्षों से रुकी हुई योजनाओं को गति मिलने से स्थानीय नागरिकों में उत्साह का माहौल है। अब यह जिम्मेदारी कार्यदायी संस्थाओं की होगी कि सभी विकास कार्य समयबद्ध और गुणवत्ता पूर्ण तरीके से संपन्न कराए जाएं।




