टेक्नोलॉजी

भारी बारिश और तेज आंधी का अलर्ट, कई राज्यों में बढ़ी सतर्कता

नई दिल्ली।

देश में एक बार फिर मौसम ने करवट ली है। भारत मौसम विभाग ने 1 मई को उत्तर प्रदेश, बिहार समेत 11 राज्यों में मूसलाधार बारिश और तेज आंधी की चेतावनी जारी की है।

मौसम विभाग के अनुसार इस दौरान 60 से 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं, जिससे जनजीवन प्रभावित होने की आशंका है। पूर्वी भारत के कई राज्यों में बिजली गिरने और ओलावृष्टि की भी संभावना जताई गई है।

विशेषज्ञों ने लोगों को सतर्क रहने, अनावश्यक रूप से घर से बाहर न निकलने और सुरक्षित स्थानों पर रहने की सलाह दी है। वहीं, पहाड़ी क्षेत्रों में यात्रा करने वालों को पहले मौसम की ताजा जानकारी लेने की हिदायत दी गई है, ताकि किसी भी अप्रिय स्थिति से बचा जा सके।

प्रशासन भी संभावित आपदा को देखते हुए अलर्ट मोड में है और आवश्यक तैयारियां की जा रही हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!