Uncategorized
मुहम्मदाबाद नगर में पुलिस का रूट मार्च, संदिग्ध वाहनों की सघन जांच

मुहम्मदाबाद नगर में पुलिस का रूट मार्च, संदिग्ध वाहनों की सघन जांच. ..
गाजीपुर जनपद के मोहम्मदाबाद क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने के उद्देश्य से थाना प्रभारी वीरेंद्र प्रताप त्रिपाठी के नेतृत्व में नगर में रूट मार्च किया गया। इस दौरान तेज तर्रार उपनिरीक्षक शहनिंदा चौकी प्रभारी अरविंद कुमार मय पुलिस बल के साथ नगर के प्रमुख मार्गों पर पैदल गश्त करते हुए सुरक्षा का जायजा लिया।रूट मार्च के दौरान तहसील तिराहा, बिठ्ठल मोड़ सहित अन्य प्रमुख स्थानों पर संदिग्ध वाहनों की सघन चेकिंग भी की गई। पुलिस ने लोगों से शांति और कानून व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग की अपील की।




