Uncategorized

गाज़ीपुर सूचना विभाग में बदलाव: शशि सिंह ने संभाली जिला सूचना अधिकारी की कमान

शाहनवाज़ अहमद

गाज़ीपुर सूचना विभाग में बदलाव: शशि सिंह ने संभाली जिला सूचना अधिकारी की कमान

 

👉🏻राकेश कुमार का देवरिया तबादला, शासन के आदेश पर हुआ कार्यभार हस्तांतरण

 

गाज़ीपुर। जनपद के सूचना विभाग में प्रशासनिक स्तर पर बदलाव हुआ है। जिला सूचना अधिकारी राकेश कुमार का स्थानांतरण देवरिया जनपद कर दिया गया है। उनके स्थान पर देवरिया में जिला सूचना अधिकारी के पद पर कार्यरत रहीं शशि सिंह को गाज़ीपुर की नई जिला सूचना अधिकारी नियुक्त किया गया है। शासन के आदेश के क्रम में राकेश कुमार को गाज़ीपुर से विधिवत कार्यमुक्त कर दिया गया है। इसके बाद शशि सिंह ने गाज़ीपुर पहुंचकर जिला सूचना अधिकारी का कार्यभार ग्रहण कर लिया। दोनों अधिकारियों के बीच विभागीय दायित्वों और अभिलेखों का कार्यभार हस्तांतरण भी नियमानुसार पूरा कर लिया गया है।

👉🏻नई जिम्मेदारी, नई प्राथमिकताएं

शशि सिंह के कार्यभार संभालने के साथ ही अब गाज़ीपुर के सूचना विभाग की कमान उनके हाथों में होगी। जिला प्रशासन, शासन की योजनाओं, जनकल्याणकारी कार्यक्रमों और विभागीय गतिविधियों की सूचनाओं को मीडिया तक प्रभावी ढंग से पहुंचाने में जिला सूचना अधिकारी की भूमिका अहम होती है।

वहीं, राकेश कुमार के देवरिया स्थानांतरण के बाद विभागीय स्तर पर नए अधिकारी के साथ नई कार्यशैली और प्राथमिकताओं को लेकर भी उम्मीदें बढ़ी हैं।फिलहाल गाज़ीपुर सूचना विभाग को नई जिला सूचना अधिकारी मिल गई हैं और शशि सिंह के कार्यभार ग्रहण के साथ विभाग में प्रशासनिक बदलाव का यह अध्याय पूरा हो रहा है

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!