सपा सांसद अफजाल अंसारी के चचेरे भाई मंसूर अंसारी का मामला इलाहाबाद हाईकोर्ट ने DM अनुपम शुक्ल को थमाया कारण बताओ नोटिस,
शाहनवाज़ अहमद

सपा सांसद अफजाल अंसारी के चचेरे भाई मंसूर अंसारी का मामला इलाहाबाद हाईकोर्ट ने DM अनुपम शुक्ल को थमाया कारण बताओ नोटिस,
14 जुलाई को हाजिर होने का फरमान- ‘आदेश क्यों नहीं माना प्रयागराज/गाजीपुर | 24 मई 2026 कोर्ट के आदेश की अनदेखी DM को पड़ी भारी इलाहाबाद हाईकोर्ट ने
#गाजीपुर के डीएम अनुपम शुक्ल को आड़े हाथों ले लिया है। सपा सांसद अफजाल अंसारी के चचेरे भाई मंसूर अंसारी की 18 दुकानों को रिलीज न करने पर अवमानना मामले में कारण बताओ नोटिस जारी कर दिया। *
न्यायमूर्ति क्षितिज शैलेंद्र ने सख्त रुख अपनाते हुए 14 जुलाई को अगली सुनवाई तय की और केस को शीर्ष दस मुकदमों में सूचीबद्ध करने का फरमान सुना दिया।
#बॉक्स 1 क्या है पूरा मामला 18 दुकानें, गैंगस्टर एक्ट और हाईकोर्ट का आदेश
26 दिसंबर 2023 को त्कालीन DM गाजीपुर ने गैंगस्टर एक्ट के तहत *मंसूर अंसारी की 18 दुकानें जब्त कर ली थीं। मंसूर ने गैंगस्टर कोर्ट गाजीपुर में अर्जी दी, जो खारिज हो गई। इसके बाद हाईकोर्ट पहुंचे। 12 मार्च को हाईकोर्ट ने DM और गैंगस्टर कोर्ट दोनों के आदेश निरस्त कर संपत्ति रिलीज करने का हुक्म दिया। आरोप है कि DM गाजीपुर ने हाईकोर्ट के आदेश का पालन नहीं किया। बॉक्स 2: “DM बदले, पर पेंच नहीं सुलझा”- अविनाश से अनुपम तक DM अविनाश कुमार को पक्षकार बनाया गया था। गाजीपुर में नए DM अनुपम शुक्ल की तैनाती के बाद मंसूर अंसारी के वकील ने अर्जी देकर नए DM को पक्षकार बनाने की मांग की। कोर्ट ने अनुमति देते हुए वर्तमान DM अनुपम शुक्ल* को विपक्षी संख्या-2 के रूप में याचिका में शामिल करने को कहा और कारण बताओ नोटिस थमा दिया। बॉक्स 3 कोर्ट का अल्टीमेटम 14 जुलाई को देना होगा जवाब न्यायमूर्ति क्षितिज शैलेंद्र ने DM अनुपम शुक्ल से स्पष्टीकरण* मांगा है कि हाईकोर्ट के 12 मार्च के आदेश का अनुपालन क्यों नहीं किया गया कोर्ट ने दो-टूक कहा- 14 जुलाई को जवाब दाखिल करो। मामले को गंभीर मानते हुए टॉप-10 केस की लिस्ट में डाल दिया। मतलब अब DM साहब पर *सीधी नजर* रहेगी। बॉक्स 4 अफजाल कनेक्शन”- सपा सांसद के चचेरे भाई का केस मंसूर अंसारी, सपा सांसद अफजाल अंसारी के चचेरे भाई हैं। 18 दुकानें जब्त होने के बाद से मामला गरमाया हुआ है। हाईकोर्ट से राहत मिलने के बाद भी रिलीज न होने पर अवमानना याचिका दाखिल की गई थी।अब *DM अनुपम शुक्ल को कोर्ट में जवाब देना होगा। हाईकोर्ट का हथौड़ा चला, अब DM देंगे सफाई इलाहाबाद हाईकोर्ट ने साफ कर दिया आदेश की अवहेलना बर्दाश्त नहीं DM अनुपम शुक्ल को 14 जुलाई तक बताना होगा कि मंसूर अंसारी की दुकानें अब तक रिलीज क्यों नहीं हुईं,



