Uncategorized
मुहम्मदाबाद युसूफपुर फाटक पर देर रात पुलिस बल ने अब्बास अंसारी से क्या कहा
शाहनवाज़ अहमद

गाजीपुर जनपद के मुहम्मदाबाद नगर देर रात फाटक स्थित सांसद अफजाल अंसारी के आवास पर पुलिस पहुंची और अब्बास अंसारी को नोटिस तामील कराया। मौके पर सीओ मोहम्मदाबाद सुधाकर पांडेय, थाना प्रभारी वीरेंद्र प्रताप सिंह और चौकी इंचार्ज अरविंद कुमार पुलिस बल के साथ मौजूद रहे। पुलिस के अनुसार चित्रकूट में दर्ज गैंगस्टर एक्ट मामले में सुप्रीम कोर्ट से अब्बास अंसारी को 3 दिन के लिए गाजीपुर में रहने की अंतरिम अनुमति मिली थी। निर्धारित अवधि पूरी होने के बाद भी उनके क्षेत्र में मौजूद रहने की सूचना प्रशासन को मिली। प्रशासन ने नोटिस जारी कर कहा है कि यदि हाई कोर्ट या सुप्रीम कोर्ट से समय बढ़ाने संबंधी कोई नया आदेश है तो उसे प्रस्तुत किया जाए। फिलहाल पुलिस प्रशासन संबंधित दस्तावेजों और जवाब का इंतजार कर रहा है,





