Welcome to News Darshan 24   Click to listen highlighted text! Welcome to News Darshan 24
Uncategorized

राहुल गांधी के निर्देश पर आदिलाबाद में हुआ अभियान का शुभारंभ क्या है मामला

शाहनवाज़ अहमद

राहुल गांधी के निर्देश पर आदिलाबाद में हुआ अभियान का शुभारंभ क्या है मामला

 गाजीपुर जनपद मे अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी के निर्देश तथा उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर ग्रेट निकोबार द्वीप समूह को बचाने के लिए देशव्यापी हस्ताक्षर अभियान के तहत मोहम्मदाबाद ब्लॉक कांग्रेस कमेटी एवं नगर कांग्रेस कमेटी के संयुक्त तत्वावधान में ग्राम सभा आदिलाबाद चौराहा के समीप हस्ताक्षर अभियान का शुभारंभ किया गया।

इस अवसर पर कांग्रेस नेताओं ने कहा कि ग्रेट निकोबार द्वीप समूह लगभग 161 वर्ग किलोमीटर क्षेत्र में फैली समृद्ध जैव विविधता, घने वन, प्राकृतिक संसाधनों तथा आदिवासी जनजातीय समुदायों की सांस्कृतिक विरासत का महत्वपूर्ण केंद्र है। उन्होंने आरोप लगाया कि वर्तमान सरकार द्वारा इस क्षेत्र को कॉर्पोरेट हितों के लिए सौंपने का प्रयास किया जा रहा है, जिससे पर्यावरणीय संतुलन, वन्य जीवन तथा वहां निवास करने वाले आदिवासी समुदायों के अस्तित्व पर गंभीर खतरा उत्पन्न हो सकता है।

कांग्रेस नेताओं ने कहा कि पार्टी प्राकृतिक संसाधनों, जल-जंगल-जमीन और आदिवासी अधिकारों की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध है। इसी उद्देश्य से पूरे देश में जनजागरण एवं हस्ताक्षर अभियान चलाया जा रहा है, ताकि आम जनता की आवाज को सरकार तक पहुंचाया जा सके।

हस्ताक्षर अभियान में स्थानीय नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए पर्यावरण संरक्षण एवं आदिवासी हितों के समर्थन में अपने हस्ताक्षर किए। कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने ग्रेट निकोबार की जैव विविधता और वहां के मूल निवासियों के अधिकारों की रक्षा के लिए एकजुट होकर संघर्ष करने का संकल्प भी लिया।

कार्यक्रम में मोहम्मदाबाद ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय कुमार दुबे, नगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष इरफान खान, ब्लॉक उपाध्यक्ष मिर्जा रागिब बेग, मीडिया प्रभारी डॉ. तारिक अजीज, वसीम राजा, सुरेश पासवान, आलोक कुशवाहा, रविंद्र पाल, महमूद आलम, वीरेंद्र चौधरी, राजेश यादव, जफर खान, दौलत प्रजापति सहित अनेक कांग्रेस कार्यकर्ता एवं स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!