Welcome to News Darshan 24   Click to listen highlighted text! Welcome to News Darshan 24
Uncategorized

गाजीपुर मेडिकल कॉलेज में किडनी मरीजों को बड़ी राहत, डायलिसिस यूनिट में 10 नए बेड शुरू

शाहनवाज़ अहमद

गाजीपुर मेडिकल कॉलेज में किडनी मरीजों को बड़ी राहत, डायलिसिस यूनिट में 10 नए बेड शुरू….

गाजीपुर। महर्षि विश्वामित्र स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय एवं चिकित्सालय में किडनी रोगियों के लिए राहत भरी खबर है। अस्पताल की डायलिसिस यूनिट में 10 नए बेड का लोकार्पण राज्यसभा सांसद डॉ. संगीता बलवंत ने किया। इस दौरान जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला, प्राचार्य प्रो. डॉ. आनंद मिश्रा, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. के.एन. चौधरी समेत कई अधिकारी और चिकित्सक मौजूद रहे।मेडिकल कॉलेज में डायलिसिस सेवा की शुरुआत जुलाई 2022 में 10 बेड के साथ हुई थी। बाद में मरीजों की बढ़ती संख्या को देखते हुए सीएसआर के तहत 5 अतिरिक्त बेड जोड़े गए थे। इसके बावजूद लगातार बढ़ रहे मरीजों के कारण लंबी प्रतीक्षा सूची बन गई थी।अब 10 नए बेड जुड़ने से डायलिसिस यूनिट की क्षमता में बड़ा इजाफा हुआ है। राज्यसभा सांसद डॉ. संगीता बलवंत ने कहा कि नई सुविधा शुरू होने से वेटिंग लिस्ट लगभग खत्म हो जाएगी और मरीजों को समय पर उपचार मिल सकेगा।अस्पताल प्रशासन का कहना है कि बेड संख्या बढ़ने से जिले और आसपास के क्षेत्रों के किडनी मरीजों को बेहतर एवं सुगम स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध होंगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!