Welcome to News Darshan 24   Click to listen highlighted text! Welcome to News Darshan 24
Uncategorized

गाजीपुर जनपद मे 20 शातिर अपराधी छह माह के लिए जिला बदर, ढोल-नगाड़ों के साथ की गई मुनादी

शाहनवाज़ अहमद

गाजीपुर के 20 शातिर अपराधी छह माह के लिए तड़ीपार, ढोल-नगाड़ों के साथ की गई मुनादी…

गाजीपुर जनपद में अपराधियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए जिला प्रशासन ने भांवरकोल और मुहम्मदाबाद समेत विभिन्न थाना क्षेत्रों के 20 शातिर अपराधियों को छह माह के लिए जिलाबदर (तड़ीपार) कर दिया है। जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला के आदेश पर रविवार को पुलिस ने संबंधित थाना क्षेत्रों में ढोल-नगाड़ों के साथ मुनादी कराते हुए आदेश की तामील कराई और अपराधियों को जनपद की सीमा से बाहर रहने का निर्देश दिया।

 

पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में अपराध एवं कानून-व्यवस्था को मजबूत बनाने के उद्देश्य से जनपदीय पुलिस की रिपोर्ट के आधार पर जिलाधिकारी ने उत्तर प्रदेश गुंडा नियंत्रण अधिनियम, 1970 की धारा 2(बी) के तहत सभी को “गुंडा” घोषित करते हुए धारा 3(1) के अंतर्गत छह माह के लिए गाजीपुर जनपद से निष्कासित करने का आदेश पारित किया। आदेश के अनुपालन में संबंधित थाना प्रभारियों ने उनके गांवों में पहुंचकर ढोल-नगाड़ों के साथ मुनादी कराई और आदेश की जानकारी सार्वजनिक रूप से दी।

 

पुलिस ने आमजन से अपील की है कि जिलाबदर किए गए किसी भी अपराधी को अपने यहां शरण न दें। यदि कोई व्यक्ति आदेश का उल्लंघन करता पाया गया तो उसके विरुद्ध भी विधिक कार्रवाई की जाएगी।

 

जिलाबदर किए गए अपराधियों के नाम…………..

 

1. राजदीप यादव पुत्र शिवशंकर यादव, निवासी तरांव, थाना रामपुर मांझा।

 

2. ज्ञानप्रकाश पाण्डेय पुत्र स्व. राजेश पाण्डेय, निवासी कटरिया, थाना करण्डा।

 

3. शुभम राजभर पुत्र पंचम राजभर, निवासी मरदह, थाना मरदह।

 

4. सलाम कुरैशी पुत्र वहीद कुरैशी, निवासी राजापुर उर्फ आगापुर, थाना सैदपुर।

 

5. भीम साहनी पुत्र सुदर्शन साहनी, निवासी मल्लाह टोली बहादुरगंज, थाना कासिमाबाद।

 

6. विद्यासागर राय पुत्र मारकण्डेय राय, निवासी सेमरा शिवराय का पुरा, थाना मुहम्मदाबाद।

 

7. शिवानन्द राय पुत्र मारकण्डेय राय, निवासी सेमरा शिवराय का पुरा, थाना मुहम्मदाबाद।

 

8. अच्छेलाल बिन्द पुत्र भगवान बिन्द, निवासी मीरनपुर सक्का, कोतवाली गाजीपुर।

 

9. दीपक बिन्द पुत्र वंशराज बिन्द, निवासी कासिमपुर, थाना सुहवल।

 

10. राकेश पुत्र नागेन्द्र बिन्द, निवासी कासिमाबाद, थाना सुहवल।

 

11. संदीप यादव पुत्र ओमप्रकाश यादव, निवासी हरिबल्लमपुर, थाना मुहम्मदाबाद।

 

12. ओमप्रकाश यादव पुत्र अम्बिका यादव, निवासी हरिबल्लमपुर, थाना मुहम्मदाबाद।

 

13. संदीप यादव पुत्र दिनेश यादव, निवासी बसनियां, थाना भांवरकोल।

 

14. बबलू चौहान पुत्र जोगेन्द्र चौहान, निवासी हरिहरपुर, कोतवाली गाजीपुर।

 

15. सोनू यादव पुत्र राजेश यादव, निवासी गंगापुर, थाना दुल्लहपुर।

 

16. रविन्द्र यादव पुत्र पलटन यादव, निवासी गंगापुर, थाना दुल्लहपुर।

 

17. संजय यादव पुत्र कल्पनाथ यादव, निवासी तालगांव उर्फ मोलनापुर, थाना भुडकुडा।

 

18. विनीत राय पुत्र शिवशंकर राय, निवासी हुडिया, थाना सुहवल।

 

19. आकाश राय पुत्र विनीत राय, निवासी हुडिया, थाना सुहवल।

 

20. तारकेश्वर राय उर्फ टुन्नू राय पुत्र शिवशंकर राय, निवासी बघोल, थाना जंगीपुर।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!