Welcome to News Darshan 24   Click to listen highlighted text! Welcome to News Darshan 24
Uncategorized

माता महाकाली का हुआ भव्य श्रृंगार, प्रभारी निरीक्षक विजय प्रताप सिंह भी पहुंचे मंदिर परिषरलिया जायजा  

माता महाकाली का हुआ भव्य श्रृंगार, प्रभारी निरीक्षक मोहम्मदाबाद भी पहुंचे मंदिर परिषर

यूसुफपुर स्थित माता महाकाली मंदिर परिसर में 27 जुलाई को हुआ माता महाकाली का भव्य श्रृंगार एवं सामूहिक हवन पूजन माता महाकाली के दरबार में स्थानीय लोकगीत कलाकारों द्वारा भजन कीर्तन का भी आयोजन किया गया जिसमें मुख्य रूप से गायक डॉक्टर अशोक शर्मा ने निमिया के डार मैया पंचदेव आनंद ने छोटी-मोटी मैया मोरी निमिया गछिया बड़ा लम्हा रे राम गाकर लोगों को झूमने पर मजबूर कर दिया वही मुन्ना शर्मा ने तथा राजेंद्र शर्मा ने देवी पचरा गीत गाकर लोगों को खूब झुमाया माता महाकाली का दरबार एक बहुत ही आस्था का केंद्र है माता रानी के दरबार में हजारों की संख्या में श्रद्धालु भक्तों ने माता रानी का प्रसाद ग्रहण किया माता का भव्य श्रृंगार किया गया वहीं देर रात तक भंडारे का कार्यक्रम चला रहा माता महाकाली के दरबार में मोहम्मदाबाद थाना प्रभारी श्री विजय प्रताप सिंह ने नारियल चुनरीचढ़कर विश्व के कल्याण हेतु कामना की वही महाकाली मंदिर के पुजारी ने थाना प्रभारी मोहम्मदाबाद को अंग वस्त्र भेंट किया इस मौके पर उपस्थित मंदिर अध्यक्ष विनोद मद्धेशिया बलराम जी जायसवाल राम जी जायसवाल भरत शर्माहरि नारायण सिंह यादव पंचदेव आनंद आरजू आंचल मंटू यादव शिवजी गुप्ता प्रियांशु गुप्ता सुशांत राय आयुष गुप्ता शिव जी केसरी आदि लोग मुख्य रूप से उपस्थित रहे अंत में महाकाली मंदिर के पुजारी सत्य प्रकाश स्वरूप मुकेश जी ने सबका आभार व्यक्त किया

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!