Uncategorized
मुहम्मदाबाद क्षेत्र के ग्रीन फील्ड एक्सप्रेसवे के पास दिनदहाड़े 13 वर्षीय मुक-बधिर किशोरी का कथित अपहरण
शाहनवाज़ अहमद

ग्रीन फील्ड एक्सप्रेसवे के पास दिनदहाड़े 13 वर्षीय मुक-बधिर किशोरी का कथित अपहरण!
गाजीपुर मुहम्मदाबाद कोतवाली क्षेत्र के ग्राम प्रधान की बरेजी निवासी सपना राजभर उर्फ रबड़ी (13-14 वर्ष) शनिवार दोपहर बकरियां चरा रही थी। आरोप है कि इसी दौरान बाइक सवार दो युवक उसे जबरन अपने साथ लेकर फरार हो गए।
👉🏻 सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन हरकत में आया।
✅ चार थानों की पुलिस मौके पर पहुंची।
✅ ग्रामीण एसपी अतुल सोनकर और सीओ सुधाकर पाण्डेय ने घटनास्थल का निरीक्षण किया।
✅ सीसीटीवी फुटेज खंगाली जा रही है और पुलिस की टीमें आरोपियों की तलाश में जुटी हैं।
पुलिस का कहना है कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और किशोरी की सकुशल बरामदगी के लिए लगातार कार्रवाई जारी है।




