Welcome to News Darshan 24   Click to listen highlighted text! Welcome to News Darshan 24
Uncategorized

गाजीपुर विनीत राय हत्याकांड में बड़ी कार्रवाई, लापरवाही पर तत्कालीन कोतवाल और दरोगा निलंबित

गाजीपुर: विनीत राय हत्याकांड में बड़ी कार्रवाई, लापरवाही पर तत्कालीन कोतवाल और दरोगा निलंबित

गाजीपुर: युवा होटल व्यवसायी विनीत राय हत्याकांड में वाराणसी परिक्षेत्र के पुलिस उपमहानिरीक्षक (डीआईजी) वैभव कृष्ण ने बड़ी प्रशासनिक कार्रवाई करते हुए तत्कालीन शहर कोतवाल दीनदयाल पांडेय और तत्कालीन हल्का प्रभारी उपनिरीक्षक चंद्रशंकर मिश्र को निलंबित कर दिया है। दोनों के विरुद्ध विभागीय जांच के भी आदेश दिए गए हैं।

जानकारी के अनुसार, 29 मई को हुई विनीत राय की हत्या से पहले कटरा गैंग की गतिविधियों को लेकर कई बार पुलिस को शिकायतें दी गई थीं, लेकिन उन पर प्रभावी कार्रवाई नहीं की गई। मृतक के पिता आलोक राय की शिकायत पर कराई गई प्रारंभिक जांच में तत्कालीन पुलिस अधिकारियों की गंभीर लापरवाही सामने आई।

जांच रिपोर्ट में पाया गया कि वर्ष 2023 की घटनाओं में मुख्य आरोपी के खिलाफ कठोर कानूनी कार्रवाई करने के बजाय केवल औपचारिक कार्रवाई की गई। शिकायतों की निष्पक्ष जांच नहीं हुई और गैंग के खिलाफ प्रभावी निरोधात्मक कदम भी नहीं उठाए गए, जिसके कारण अपराधियों का मनोबल बढ़ा।

डीआईजी वैभव कृष्ण ने स्पष्ट कहा कि गाजीपुर, जौनपुर और चंदौली में आम जनता व व्यापारियों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है। शिकायतों के निस्तारण में लापरवाही बरतने वाले किसी भी पुलिसकर्मी को बख्शा नहीं जाएगा और आगे भी ऐसी कठोर कार्रवाई जारी रहेगी,

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!