Welcome to News Darshan 24   Click to listen highlighted text! Welcome to News Darshan 24
Uncategorized

मुहम्मदाबाद क्षेत्रीय विधायक सुहैब उर्फ़ मन्नू अंसारी ने अंबेडकर जयंती पर सक्रिय दिखे

मुहम्मदाबाद क्षेत्रीय विधायक सुहैब उर्फ़ मन्नू अंसारी ने अंबेडकर जयंती पर सक्रिय

 

 

गाजीपुर मुहम्मदाबाद:-

 

संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती के अवसर पर मुहम्मदाबाद क्षेत्र के युवा भिधायक सुहैब उर्फ़ मन्नू अंसारी पूरे दिन सक्रिय नजर आए। उन्होंने क्षेत्र के विभिन्न गांवों का दौरा कर बाबा साहेब की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण किया और उनके विचारों को जन-जन तक पहुंचाने का संदेश दिया इस दौरान सुहैब अंसारी उर्फ़ मन्नू ने सुखडेहरा,मालिचक बालापुर,मसौनी,शेरपुर,देवरिया खरडीहा,जकरौली,गढ़वा,नवापुरा बरिया और रेवतीपुर सहित कई गांवों में आयोजित कार्यक्रमों में हिस्सा लिया। जहां-जहां कार्यक्रम हुए, वहां उन्होंने बाबा साहेब को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए लोगों को संबोधित किया। कार्यक्रमों में ग्रामीणों और युवाओं की अच्छी-खासी भागीदारी देखने को मिली।

अपने संबोधन में सुहैब अंसारी ने कहा कि बाबा साहेब केवल भारतीय संविधान के निर्माता ही नहीं, बल्कि सामाजिक न्याय, समानता और अधिकारों के सबसे बड़े प्रतीक थे। उन्होंने अपना पूरा जीवन वंचित और शोषित वर्गों के उत्थान के लिए समर्पित किया।

उन्होंने आगे कहा कि बाबा साहेब द्वारा दिखाया गया शिक्षा, समानता और न्याय का मार्ग आज भी समाज के लिए प्रेरणास्रोत है। युवाओं को उनके विचारों से सीख लेते हुए शिक्षा और जागरूकता के माध्यम से राष्ट्र निर्माण में योगदान देना चाहिए।

सुहैब अंसारी मन्नू ने कहा कि बाबा साहेब के आदर्शों को जन-जन तक पहुंचाना हम सभी की जिम्मेदारी है। उनके सिद्धांतों को अपनाकर ही समाज में भाईचारा, समानता और लोकतांत्रिक मूल्यों को मजबूत किया जा सकता है।

कार्यक्रमों में बड़ी संख्या में समर्थक और ग्रामीण मौजूद रहे। सुहैब अंसारी ने बताया कि अंबेडकर जयंती के अवसर पर कार्यक्रम देर रात तक विभिन्न गांवों में जारी रहेंगे और वे स्वयं अधिक से अधिक स्थानों पर पहुंचकर श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे,,,

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!