Welcome to News Darshan 24   Click to listen highlighted text! Welcome to News Darshan 24
Uncategorized

बलात्कार के मुकदमे में फंसाने की धमकी देकर ब्लैकमेल करने का आरोप, मां-बेटी गिरफ्तार

शाहनवाज़ अहमद

बलात्कार के मुकदमे में फंसाने की धमकी देकर ब्लैकमेल करने का आरोप, मां-बेटी गिरफ्तार….

 

गाजीपुर जनपद के गहमर थाना पुलिस ने बलात्कार के मुकदमे में फंसाने की धमकी देकर कथित रूप से ब्लैकमेल करने और धन उगाही के मामले में मां-बेटी को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया। दोनों के खिलाफ दर्ज मुकदमे में विधिक कार्रवाई की जा रही है।

 

पुलिस के अनुसार, सेवराई निवासी मोहम्मद इसरार ने 12 जुलाई 2026 को गहमर थाने में तहरीर देकर आरोप लगाया था कि ग्राम करवनियां डेरा निवासी गुलाब पाण्डेय और उनके परिवार को उन्होंने उधार के रूप में पैसे दिए थे। बाद में बिहार में जमीन खरीदने के नाम पर भी एक लाख रुपये उनकी पुत्री एवं परिचित के खाते में भेजे गए।

 

आरोप है कि रुपये वापस मांगने पर परिवार ने अभद्र व्यवहार किया और ज्योति पाण्डेय ने कथित रूप से बलात्कार के मुकदमे में फंसाने की धमकी देकर ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया। शिकायतकर्ता का यह भी आरोप है कि धमकी देकर कई बार रुपये वसूले गए और लगातार मानसिक रूप से प्रताड़ित किया गया। मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर विवेचना शुरू की थी।

 

शनिवार को पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के तहत प्रभारी निरीक्षक नन्द कुमार तिवारी के नेतृत्व में चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक शिव प्रसाद पाण्डेय एवं पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए श्यामा पाण्डेय और उनकी पुत्री ज्योति पाण्डेय को उनके घर से गिरफ्तार कर लिया।

 

पुलिस ने दोनों आरोपितों को आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी कर न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत कर दिया है। मामले की विवेचना जारी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!